|
इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|

अंबेडकर नगर, 02 अक्टूबर 2025। (आशा भारती नेटवर्क) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती (गांधी जयंती) पर जनपद अंबेडकर नगर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देशन एवं अपर जिलाधिकारी (वि. एवं रा.) की देखरेख में सम्पन्न किया जाएगा। कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है–
*सुबह 6:30 बजे* क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम अकबरपुर से नगर क्षेत्र के छात्र-छात्राओं व अध्यापकों द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी। प्रभात फेरी का समापन गांधी आश्रम पर होगा।
*सुबह 7:30 बजे* गणमान्य नागरिकों द्वारा क्षेत्रीय गांधी आश्रम अकबरपुर में स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर किया जाएगा।
*सुबह 8:00 बजे* सभी सरकारी/ गैर सरकारी कार्यालयों/ संस्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज कराया जाएगा। समस्त सरकारी कार्यालयों/ शैक्षणिक संस्थाओं तथा अन्य संस्थाओं में कार्यालय अध्यक्ष द्वारा महात्मा गांधी जी तथा श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर का अनावरण एवं माल्यार्पण पश्चात गांधी जी के जीवन –वृत्त, दर्शन, कार्यों पर चर्चा की जाएगी।
*सुबह 8:45 बजे0* एकलव्य स्टेडियम पर 03 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी आयु वर्ग के लोग भाग ले सकते हैं। विभिन्न आयु वर्ग की प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
*सुबह 10:00 बजे* जिला पंचायत सभागार में महात्मा गांधी जी के जीवन वृत्त पर गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
*पूरे दिन कार्यक्रम* सभी शैक्षणिक संस्थाओं में महात्मा गांधी के जीवन दर्शन पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। क्षेत्रीय गांधी आश्रम पर 1 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12:00 बजे से 2 अक्टूबर 2025 को 12:00 बजे तक सूत कताई यज्ञ व खादी प्रचार अभियान। नगर पालिका परिषद/नगर पंचायतों द्वारा नगर क्षेत्र में तथा ग्राम पंचायतों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई अभियान संचालित किया जाएगा। अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण किया जाएगा। वृद्धाश्रम एवं अन्य स्थानों पर विशेष सहयोगात्मक कार्यक्रम होंगे।





