|
इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया हैं कि हज कमेटी आफ इण्डिया द्वारा 12- सकुर्लर दिनांक 06 अक्टूबर, 2025 को जारी किया गया है, हज यात्रियों को प्रशिक्षण प्रदान किये जाने हेतु प्रशिक्षकों के चयन हेतु आनलाइन आवेदन हेतु आवश्यक निर्देश, निम्नवत हैः-
1. आनलाइन आवेदन दिनांकः 07 अक्टूबर, 2025 से आरम्भ हो जाएगा जो दिनांक 20 अक्टूबर 2025 तक जारी रहेगा।
2. आनलाइन आवेदन हज कमेटी आफ इण्डिया की वेबसाइट Https://Hajcommittee.gov.in पर किया जाएगा।
3. कम्प्यूटर बेस्ट परीक्षा (सी०बी०टी०) हज कमेटी आफ इण्डिया द्वारा 08 नवम्बर, 2025 को की जाएगी।
4. कम्प्यूटर बेस्ट परीक्षा (सी०बी०टी०) में शार्टलिसटेड परीक्षर्थियों का साक्षात्कार नवम्बर, 2025 के द्वितीय सम्ताह में होगा
5 . चयनित प्रशिक्षको का दो दिवसीय प्रशक्षण मुम्बई में नवम्बर, 2025 के चौथे सप्ताह में सम्भावित होगा।
6. केवल आनलाइन आवेदन स्वीकार किये जाएगें ऑफलाइन आवेदन स्वीकार्य नहीं होगें।
7. 150 हज आवेदकों पर 01 प्रशिक्षण का चयन किया जायेगा।
8. आवदकों की न्यूनतम शिक्षा इण्टरमीडिएट /12वीं पास या सनकक्ष होना आवश्यक है। स्नातक जिनको सूबना तकनीकी का ज्ञान होगा को वरीयता दी जाएगी।
9. पुरुष/महिलाओं का चयन पुरुष / महिला हज यात्रियों की संख्या के अनुपात में किया जायेगा।
10. प्रशिक्षक हेतु आयु 07 अक्टूबर, 2025 को 25 वर्ष से 60 वर्ष मध्य होना आवश्यक है।
11. गत पाँच वर्षों में हज किया होना आवश्यक है।
12. अग्रेजी / उर्दू / हिन्दी व स्थानीय भाषा बोलने व समझने में निपुण हो।
13. मानसिक एवं शारीरिक रूप से पूर्णतः स्वस्थ हो कम्प्यूटर में निपुण हो, हज सुविधा ऐप से पूर्णतः मिज्ञ हों।
14. हज के अराकानों की जानकारी हो। भीड / समूह को सम्बोधित करने व नियंत्रित करने का अनुभव हों।
15. आवेदक के विरूद्ध किसी भी आपराधिक प्रकरण में कार्यवाही लम्बित न हों।
16. कम्प्यूटर बेस्ट परीक्षा (सी०बी०टी०) 100 अंक के संयुक्त अंको की मेरिट के आधार पर चयन होगा।
17. उत्तीर्ण होने के लिए कम्प्यूटर बेस्ट परीक्षा (सी०बी०सी०) व साक्षत्कार में अलग-अलग न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक है।





