|
इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|

खेल समाचार : 20 अक्टूबर को भारत देश पूरी तरह से रौशनी से चमक उठा, क्योंकि इस दिन दीपावली का त्यौहार मनाया गया। दिवाली पर दीपक जलाने के साथ ही लोगों ने जमकर आतिशबाजी भी छुड़ाई।
जहां हर तरफ खुशी का माहौल छाया हुआ था, वहीं भारतीय खेल जगत से एक ऐसी दुखद खबर सामने आई, जिसने सभी की खुशियों को फीका कर दिया।
दरअसल, भारतीय (Indian ) खेल जगत के दो खास सदस्यों का दीपावली यानी सोमवार (20 अक्टूबर) को आकस्मिक निधन होने की जानकारी सामने आई। यह जानकार भारतीय फैंस काफी दुखी हैं।
दीपावली के दिन खेल जगत से नाता रखने वाले इन दो Indian की हुई डेथ

दीपावली के दिन खेल जगत से नाता रखने वाले जिन 2 भारतीय (Indian) की मौत हुई है, दोनों का नाता कबड्डी से था। इनमें से एक जयपुर पिंक पैंथर्स के असिस्टेंट मैनेजर वेदांत देवाडिगा और दूसरे यू मुंबा के युवा खिलाड़ी बालाभारती हैं। इन दोनों ने ही बेहद कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया, जिसके कारण पीकेएल यानी प्रो कबड्डी लीग में दुख का माहौल बन गया है।
वेदांत देवाडिगा के निधन पर उनकी टीम जयपुर पिंक पैंथर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दुख जताया। वहीं बालाभारती के लिए यू मुंबा ने पोस्ट कर अपना दुख जाहिर किया है।
वेदांत और बालाभारती की आकस्मिक मौत पर उनकी फ्रेंचाइजी ने शेयर किए पोस्ट
जयपुर पिंक पैंथर्स ने अपने असिस्टेंट मैनेजर वेदांत देवाडिगा के निधन पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा,
‘जयपुर पिंक पैंथर्स परिवार हमारे असिस्टेंट मैनेजर, वेदांत देवाडिगा के असामयिक निधन से अत्यंत दुखी है। वह हमारे परिवार के प्रिय सदस्य थे, उनके जुनून और समर्पण की हमें बहुत याद आएगी। इस कठिन समय में हमारी संवेदना और प्रार्थना उनके प्रियजनों के साथ हैं।’





