|
इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में दलितों पर अन्याय और अत्याचार की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इस सरकार में *सामंती ताकतों का मनोबल बढ़ा हुआ है।अपराधियों और सामंतवादियों को भाजपा सरकार का संरक्षण मिला हुआ है।
अखिलेश यादव ने कहा कि रायबरेली में दलित समाज के नौजवान की पीट-पीट कर हत्या हुई। लखनऊ में काकोरी में दलित समाज के बुजुर्ग के साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया। ये चंद घटनाएं हैं। उत्तर प्रदेश में हर दिन ऐसी न जाने कितनी घटनाएं हो रही हैं।पुलिस-प्रशासन ऐसी घटनाओं पर मूकदर्शक बना रहता है।
भाजपा सरकार का अहंकार चरम पर: अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश में दलितों और महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं देश में सबसे ज्यादा हो रही हैं। उन्हें अपमानित किया जाता है। सत्ता के दबाव में पुलिस असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई नहीं करती है।
2027 में भाजपा सरकार को हटाने के लिए तैयार है पीडीए समाज: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए समाज भाजपा और उसकी सरकार के अन्याय, अत्याचार को देख रहा है। पीडीए समाज पीड़ा के एक सूत्र में बंधा है। जनता एकजुट होकर 2027 में भाजपा सरकार को हटाने के लिए तैयार है। भाजपा सरकार जाएगी तभी दलितों, पिछड़ों, महिलाओं, अल्पसंख्यकों को न्याय मिलेगा। तभी भेदभाव खत्म होगा और नौकरी, आरक्षण मिलेगा। विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।





