|
इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
{महेश चंद्र गुप्ता ब्यूरो चीफ}
अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) अकबरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को बसखारी मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में पिता और पुत्री की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ जिले के पवई थाना अंतर्गत बलईपुर गांव निवासी 55 वर्षीय बलराम गौंड़ अपनी पुत्री विनीता के साथ बाइक से अकबरपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान खपुरा के पास एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में बलराम और उनकी पुत्री विनीता गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को अवगत कराया। अकबरपुर थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुँची और घायल अवस्था में पाए गए शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अकबरपुर थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश जारी है। इस घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।





