Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मृत्यु प्रमाण पत्र जारी: महिला ने लगाया मारपीट का आरोप

Author Image
Written by
Asha Bharti News

अंबेडकर नगर।(आशा भारती नेटवर्क) कलेक्ट्रेट परिसर में एक महिला ने मारपीट का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि वह अपने पति के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची थी। इसी दौरान आगंतुक कक्ष के बाहर उसके साथ मारपीट की गई।
महिला ने आरोप लगाया कि उसके पुत्र और ननद ने कार्यालय के बरामदे में उसके साथ हाथापाई की। मौके पर मौजूद लोगों और सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। महिला ने यह भी कहा कि आरोपियों को पीछे के रास्ते से बाहर भेज दिया गया।
घटना के बाद महिला रोते हुए अपर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। वहां उसने पूरी घटना की जानकारी दी और लिखित शिकायत सौंपी। अधिकारियों ने महिला को आश्वासन दिया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Box

इस मामले में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रंजीत सिंह ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने बताया कि मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है।

प्रशासन के अनुसार, महिला के पति नीरज के मृत्यु प्रमाण पत्र का मामला विवाद के कारण लंबित था। जनसुनवाई के दौरान दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी बात सुनी गई। इसके बाद संबंधित अधिकारी को नियम के अनुसार प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए। आदेश के बाद प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया।
अधिकारियों के मुताबिक, सुनवाई के बाद जब दोनों पक्ष कार्यालय से बाहर निकले, तभी महिला और उसके पुत्र के बीच विवाद हुआ। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर दोनों को अलग किया।
बाद में युवक को बुलाकर समझाया गया और भविष्य में ऐसा व्यवहार न करने की चेतावनी दी गई। युवक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

रविवार, 05 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp