Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एसएसजी खातों के लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण के निर्देश – जिलाधिकारी

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

अंबेडकर नगर,02 अप्रैल, 2026।(आशा भारती नेटवर्क) जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी श्री आनंद कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बैंक शाखावार स्वयं सहायता समूह (एसएसजी) खातों के लंबित आवेदनों की गहन समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने समीक्षा के दौरान पाया कि विभिन्न बैंक शाखाओं में एसएसजी अकाउंट ओपनिंग के कई आवेदन लंबित हैं। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लंबित आवेदनों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने बीएमएम एवं एडीओ (आईएसबी) को निर्देश दिए कि वे बैंक सखी एवं संबंधित शाखा प्रबंधकों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी लंबित आवेदनों में पाई गई कमियों को तत्काल दूर कराएं। साथ ही अभियान चलाकर आगामी तीन दिवस के भीतर सभी लंबित आवेदनों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया कि इस योजना को शीर्ष प्राथमिकता पर रखते हुए गंभीरता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
बैठक में डीसी एनआरएलएम, अग्रणी जिला प्रबंधक, लंबित आवेदनों से संबंधित बैंक शाखा प्रबंधकों के साथ-साथ समाज सहायक विकास खंड अधिकारी (आरडी) एवं ब्लॉक मिशन प्रबंधक उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

मंगलवार, 21 जुलाई 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp