Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

साइबर ठगों ने महिला से 3.53 लाख रुपये की ठगी

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

  • एचडीएफसी बैंक के वाउचर रिडीम का झांसा देकर महिला के खाते से निकाल लिए लाखों रुपए

 अंबेडकरनगर।(आशा भारती नेटवर्क) एनटीपीसी टांडा टाउनशिप में रहने वाली एक महिला से क्रेडिट कार्ड वाउचर रिडीम कराने के नाम पर 3.53 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है।

Advertisement Box

पीड़िता ने इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को बजरिए प्रार्थना पत्र देकर किया। एस पी के निर्देश पर साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पीड़िता ने बताया कि 14 दिसंबर 2025 को उन्हें एक फोन कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को एचडीएफसी बैंक का कर्मचारी बताया और क्रेडिट कार्ड के वेलकम वाउचर को रिडीम करने का प्रस्ताव रखा। आरोपी ने पहले पीड़िता को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए कहा, लेकिन जब विकल्प नहीं मिला तो सर्वर डाउन होने का बहाना दिया।
पीड़िता के अनुसार 20 दिसंबर को उनके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ा दी गई। अगले दिन, 21 दिसंबर को कार्ड में कुछ बदलाव किए गए। इसी दिन तीन अलग-अलग लेनदेन के माध्यम से कुल 3,53,619 रुपये उनके खाते से निकाल लिए गए।

धोखाधड़ी का पता चलते ही पीड़िता ने तुरंत बैंक को सूचित किया और अपना कार्ड ब्लॉक कराया। इसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और ट्रांजेक्शन का पता लगाने के लिए तकनीकी टीम भी सक्रिय है।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

रविवार, 05 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp