Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सेवानिवृत्त शिक्षक को माल्यार्पण व अंगवस्त्र से की विदाई

Author Image
Written by
Asha Bharti News

पहितीपुर अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) पं.दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज पहितीपुर (खजूरडीह) अंबेडकर नगर के वरिष्ठ शिक्षक राजेन्द्र प्रसाद यादव ने दिनांक 31 मार्च 2026 दिन सोमवार को अपने राजकीय सेवाकाल का अंतिम कार्य दिवस व्यतीत करके अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण करते हुए गरिमापूर्ण सेवानिवृत्ति प्राप्त की। इस विद्यालय में आपका 8 वर्षों का सेवाकाल,सादगी, समर्पण, सज्जनता और समयबद्धता के एक स्वर्णिम इतिहास के रुप में हमेशा याद किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय
के शिक्षकों ने माला पहनाकर तथा अंगवस्त्र भेटकर विदाई किया और आगामी जीवन स्वस्थ,सुखद और शांतिपूर्ण हो। विद्यालय के निरंतर विकास हेतु आपका स्नेह,सहयोग और अमूल्य अनुभवों से प्रेरित मार्गदर्शन हमेशा हम सबको मिलता रहे यही आकांक्षा है। अंग्रेजी विषय के सहायक अध्यापक राजेंद्र प्रसाद का विदाई समारोह 4 अप्रैल, 2026 को विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य डॉ. जय चन्द की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक प्रवीण कुमार सिंह, डॉ. रिंका सिंह, प्रदीप कुमार तिवारी, महेश कुमार प्रजापति, ओमप्रकाश, शिवनारायण सिंह, आशीष कुमार यादव, कार्यालय सहायक आशीष श्रीवास्तव, शिक्षक संघ अंबेडकर नगर के अध्यक्ष यदुनाथ प्रसाद यादव, महामंत्री इंद्रजीत यादव एवं अभिभावक इंद्रजीत वर्मा, परशुराम वर्मा एवं छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

रविवार, 05 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp