
- गौ,गंगा,गीता हमारी भारतीय संस्कृति के तीन स्तंभ हैं-गिरजा शंकर गुप्ता
महेश चंद्र गुप्ता/अंबेडकर नगर।(आशा भारती नेटवर्क) श्रीराम जानकी मंदिर न्यास सेवा समिति श्रवण धाम अंबेडकर नगर के तत्वाधान में गौ सेवा गौ संवर्धन दिवस के रूप में दिनांक 5 अप्रैल दिन रविवार को मिर्जापुर तमसा मार्ग पर स्थित गौशाला में गोवंशों को हरा चारा, गुड, जो, चना, फल इत्यादि खिलाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष फूलचंद अग्रहरि व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती इंद्रावती देवी ने गौ माता का पूजन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। न्यास के महामंत्री सोनू अग्रहरी ने कहा कि गौ सेवा एक पुण्य का कार्य है।संगठन मंत्री रामू अग्रहरि ने कहा गौ सेवा एक सामाजिक कार्य है जो हम सबको करना चाहिए,
कार्यक्रम प्रभारी गिरजा शंकर गुप्ता ने बताया कि गौ,गंगा,गीता हमारी भारतीय संस्कृति के तीन स्तंभ हैं। भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में गौ वंशों का विशेष योगदान हैं। जिनके गोबर व मूत्र से औषधियां बनाई जाती हैं। डॉ मनोज कुमार ने कहा गाय में 33 कोटि देवताओं का वास होता हैं जिनकी सेवा से 33 कोटि देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। न्यास अध्यक्ष राममिलन ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। 
इस अवसर पर पवन अग्रहरि,श्रीकांत उपाध्याय, बृजेंद्र लाल श्रीवास्तव, घनश्याम प्रजापति, राजमणि,ओम प्रकाश, राम प्रसाद, संचित पांडेय,नरसिंह नारायण त्रिपाठी, सुनील अग्रहरि,योगेश्वर अग्रहरि, निखिल कुमार कसौधन,श्रीमती पिंकी कसौधन, मास्टर राम मिलन, विष्णु स्वरूप अग्रहरि,श्रीमती गीता देवी, सुश्री आस्था एवं अंजलि देवी सहित काफी संख्या में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें-983841360




गौशाला में गौ सेवा दिवस









