इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
(गिरजा शंकर विद्यार्थी)
अंबेडकर नगर: भारतीय जनता पार्टी ने जिले के प्रभारी मंत्री और संगठन के जिला प्रभारी की उपस्थिति में बुधवार को जिले की सभी नगर निकायों के चेयर मैन और सभासदों की पदों पर चयन के लिए जिला कोर कमेटी की बैठक कर उम्मीदवारों के चयन की पैनल को अन्तिम रूप दिया।
भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में दिन भर चले गहमा गहमी में भाजपा कार्यकर्ता चेयर मैन और सभासद प्रत्याशियों के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाते हुए देखे गए।भाजपा जिलाध्यक्ष,विधान परिषद सदस्य जनपद के सभी विधान सभाओं के पूर्व भाजपा प्रत्याशी,नगर निकायों के संयोजक और प्रभारी,जिला महामंत्री गण की उपस्थिति में सम्पन्न बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि भाजपा का प्रत्याशी स्वच्छ क्षवि,सरल,सामाजिक और निर्विवाद होना चाहिए।उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश के सभी नगर निगम और नगर निकायों की अधिकांश सीटों पर चुनाव जीत कर इतिहास रचेगी।कहा कि प्रत्याशी चयन पारदर्शी और निष्पक्ष आधार पर किया जाएगा।भाजपा की निकायों में सरकार बनने से ट्रिपल इंजन की सरकार शहरी क्षेत्रों का विकास तीव्र गति से आगे बढ़ाएगी।कहा कि भाजपा सरकार शहरी क्षेत्रों के विकास के लिए कृत संकल्पित होकर भारी बजट दे रही है।आने वाले समय में प्रदेश के सभी शहर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होंगी।
भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री/जिला प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याण कारी नीति और संगठन की योजना रचना एवम कार्यकर्ताओं की निष्ठा से किए गए कार्यों की वजह से भाजपा प्रत्याशी भाजपा का झंडा हर नगर निकाय में फहराने का काम करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कोर कमेटी की बैठक में कहा कि जनपद केभाजपा कार्यकर्ता निकाय चुनाव में गंभीरता और सक्रियता से संगठन द्वारा घोषित प्रत्याशियों को जीत दिलाने में पूरी ताकत से जुटेंगे।कहा कि भाजपा की सरकार ही शहरी क्षेत्रों में विकास की गंगा बहाएगी।
जिला कोर कमेटी में मुख्य रूप से विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय,पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,निवर्तमान जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,पूर्व विधायक सुभाष राय,पूर्व प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता,निकाय जिला संयोजक/जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,अमरेंद्र कांत सिंह,सुरेश कन्नौजिया,दिलीप पटेल देव,निकाय प्रभारी जिला मंत्री विनय पाण्डेय,नगर निकाय चुनाव संयोजक बाल्मीकि उपाध्याय,राजेंद्र अग्रवाल बबुआ,सुरेंद्र सोनी,संतोष पाण्डेय,विनोद त्रिपाठी,राजेश शर्मा,चंद्र भान गुप्ता शामिल रहे।