- दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन
महेश चंद्र गुप्ता ब्यूरो चीफ
*अंबेडकर नगर।* पण्डित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत भाजपा के स्थगित हुए मंडलों की हुए दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग शनिवार को प्रारंभ हो कर रविवार को सम्पन्न हो गया।
कार्य पद्धति विषय पर अकबरपुर विधान सभा क्षेत्र की अकबरपुर नगर मण्डल की प्रशिक्षण वर्ग के सत्र को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि प्रत्येक संगठन एक लक्ष्य को लेकर प्रारम्भ होता है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए संगठन को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए एक कार्य पद्धति की आवश्यकता होती है। भाजपा संगठन विशाल स्वरूप में बढ़कर स्थापित हुई है इसके तीन प्रमुख कारण हैं। पहला हमारी विचार धारा दूसरा हमारी कार्यपद्धति और तीसरा संगठनात्मक संरचना के लिए सतत प्रयास। कहा कि आपस में परस्पर आत्मिक एवं मधुर सम्बन्ध हमारे कार्य का आधार है। हमें एक दूसरे का पूरक बनकर सहयोग करते हुए कार्य करना चाहिए। भाजपा की एक विशिष्ट कार्य पद्धति है जो संगठन की आत्मा है। कहा कि कार्य संचालन , कार्यकर्ताओं का विकास, परस्पर समन्वय, आत्मीय एवं पारिवारिक भाव के साथ सर्व समाज को साथ लेकर, सतत और निरंतर राष्ट्र के प्रति समर्पित रहते हुए कार्य करना हमारी कार्य पद्धति के कारण ही सम्भव हो पाया है।
सैदापुर मण्डल के समापन सत्र को सम्बोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में चल रही केंद्र और प्रदेश की सरकारों ने प्रत्येक वर्ग जाति और समाज के लिए सैकड़ों कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही हैं। कहा कि भाजपा सरकार की योजनाएं बिना भेद भाव के पात्र जनता तक पहुंच रही हैं।
प्रशिक्षण वर्ग में विषयों के वक्ता के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष यमुना प्रसाद चतुर्वेदी ने वैचारिक अधिष्ठान, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव ने बूथ प्रबंधन, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने भाजपा की इतिहास विकास, जिला मंत्री विनय पाण्डेय ने कार्य विस्तार, आईटी जिला संयोजक मनीष मिश्र ने सोशल मीडिया विषय पर भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। अकबरपुर नगर मण्डल की प्रशिक्षण मण्डल अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, सैदापुर मण्डल की मण्डल अध्यक्ष पंकज प्रजापति , कुर्की मण्डल की मण्डल अध्यक्ष शशि द्विवेदी के देखरेख में सम्पन्न हुआ।











