Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सुविन पटेल ने एम.बी.ए. की उपाधि अर्जित कर बढ़ाया मान

Author Image
Written by
Asha Bharti News

अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) उत्कृष्ट अंकों के साथ एम.बी.ए. की उपाधि अर्जित कर सुविन पटेल ने बढाया यू.पी. का मान सुविन पटेल (पुत्र विवेक पटेल एवं श्रीमती सुनीता पटेल) ने आई.आई.एम. जम्मू से उत्कृष्ट अंकों के साथ एम.बी.ए. की उपाधि अर्जित कर अपने पैत्रिक जनपद अम्बेडकरनगर एवं प्रवासी जनपद लखनऊ सहित सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश का मस्तक गर्व से ऊँचा कर दिया है। ज्ञातव्य हो कि सुविन पटेल वरिष्ठ पत्रकार, शिक्षक एवं साहित्यकार स्वर्गीय राम उजागिर वर्मा एवं श्रीमती इन्द्रावती वर्मा के पौत्र हैं। इनकी प्रारम्भिक शिक्षा बाल भारती पब्लिक स्कूल से सन् 2008 में पूरी हुई। इन्होंने हाईस्कूल की परीक्षा रानी लक्ष्मी बाई स्कूल, लखनऊ से सन् 2013 में एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षा द अवध स्कूल, लखनऊ सन् 2015 में अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण किया। औपचारिक शिक्षा/अध्ययन के इसी क्रम में इन्होंने एस. आर. एम. इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दिल्ली एन सी आर कैंपस से सन् 2020 में श्रेष्ठतम अंकों के साथ बी.टेक. की उपाधि अर्जित किया। अध्ययन के इसी क्रम में सुविन पटेल का सन् 2020 में कैंपस सलेक्शन के पश्चात 2024 तक स्टैंडर्ड चार्टर कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर संतोषजनक कार्य किया। पुनः सन् 2024 में प्रवेश परीक्षा कैट क्वालीफाई करके आई. आई. एम. जम्मू में प्रवेश लिया और 2 अप्रैल 2026 को एम. बी. ए. की विशिष्ट उपाधि अर्जित किया। यद्यपि अक्टूबर 2025 में ही कैंपस सलेक्शन द्वारा इनका चयन बहुराष्ट्रीय कंपनी इन्फोसिस में सीनियर कंसल्टेंट के पद पर हो गया था। सम्प्रति सुविन पटेल के चाचा निलेश पटेल (प्रबन्ध निदेशक भेल झांसी) और चाची श्रीमती संजू पटेल ने भतीजे की इस सफलता पर अपार खुशियाँ व्यक्त की है। बहन सर्जना पटेल, भाई सौमिल पटेल एवं अविन पटेल फूले नहीं समा रहे हैं। सुविन पटेल ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने दादा-दादी, माता-पिता और चाचा-चाची को दिया है। पैत्रिक गाँव फत्तेपुर/केदारनगर सहित लखनऊ के हित-मित्र, सगे-सम्बन्धियों सहित सभी हितैषी बन्धुओं ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Advertisement Box

गोरखपुर में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अंबेडकर नगर ने मारी बाजी
आज फोकस में

गोरखपुर में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अंबेडकर नगर ने मारी बाजी

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां पूरी निष्ठा से कार्य कर कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाएं- जिलाधिकारी
आज फोकस में

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां पूरी निष्ठा से कार्य कर कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाएं- जिलाधिकारी

अयोध्या विधायक की अनोखी पहल,पत्रकारों को कराएंगे तीर्थाटन
आज फोकस में

अयोध्या विधायक की अनोखी पहल,पत्रकारों को कराएंगे तीर्थाटन

रामपुर सकरवारी में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
आज फोकस में

रामपुर सकरवारी में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

चिकित्सा सेवा केवल पेशा ही नहीं, बल्कि मानवता की सेवा है- डॉ.प्रिया सिंह
आज फोकस में

चिकित्सा सेवा केवल पेशा ही नहीं, बल्कि मानवता की सेवा है- डॉ.प्रिया सिंह

40 हजार रुपये का वादा सुनते ही मची हलचल! चुनाव से पहले अखिलेश ने खोल दिया ऐसा पत्ता, महिलाओं से लेकर छात्राओं तक सबके लिए बड़ा ऐलान
आज फोकस में

40 हजार रुपये का वादा सुनते ही मची हलचल! चुनाव से पहले अखिलेश ने खोल दिया ऐसा पत्ता, महिलाओं से लेकर छात्राओं तक सबके लिए बड़ा ऐलान

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

गुरुवार, 10 सितंबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp