इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
(गिरजा शंकर विद्यार्थी)
अंबेडकरनगर 22 अप्रैल 2023: अंबेडकर नगर 22 अप्रैल 2023। ईद उल फितर त्यौहार के मद्देनजर कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाये रखने के लिए जिलाधिकारी अविनाश सिंह, पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा, उप जिलाधिकारी अकबरपुर पवन कुमार जायसवाल एवं अन्य अधिकारियो द्वारा पुलिस बल के साथ तहसील अकबरपुर के अंतर्गत ईदगाह का निरीक्षण किया गया। ईदगाह पर मुस्लिम समुदाय द्वारा ईद की नमाज पढ़ी गई।जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मुस्लिम भाइयों के साथ गले मिलकर ईद की बधाई दी गई। मौके पर शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था ठीक पाई गई।
जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ईदगाह के सटे अंबेडकर पार्क का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पार्क में गंदगी तथा पौधों में पानी नहीं पाई गई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला उद्यान अधिकारी को निर्देशित किया गया कि पार्क की साफ-सफाई तथा पौधों में बराबर पानी डालने की व्यवस्था तत्काल किया जाए। साथ ही साथ जिला उद्यान अधिकारी को यह भी निर्देश दिया गया कि पार्क में बने तालाब की साफ सफाई कराकर इसे संचालित किया जाए।इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।