इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
गिरजा शंकर विद्यार्थी
अंबेडकर नगर। सहकारी गन्ना विकास समिति लि०, अकबरपुर जनपद अम्बेडकरनगर का समिति स्तरीय सट्टा प्रदर्शन मेले का उदघाटन दिनांक 19.09.2023 को मुख्य अतिथि श्री श्याम सुन्दर वर्मा उर्फ साधु वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष जनपद अम्बेडकरनगर द्वारा फीता काट कर किया गया। तदोपरान्त अध्यक्ष महोदय द्वारा सभी गन्ना पर्यवेक्षकों के स्टाल पर जा कर सर्वे सट्टा प्रदर्शन से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतो का अवलोकन कर शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु निर्देश सभी स्टाफ को दिया गया। जिला गन्ना अधिकारी अम्बेडकरनगर डा० हरिकृष्ण गुप्त द्वारा भी सभी गन्ना पर्यवेक्षकों के स्टालों का निरीक्षण किया गया। जिला गन्ना अधिकारी द्वारा समस्त गन्ना पर्यवेक्षकों को अपने सर्किल से सम्बन्धित शिकायतों को रजिस्टर में पंजीकृत कर के उनका त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिया गया। सभी गन्ना पर्यवेक्षको को स्पष्ट निर्देश दिये गये कि किसी कृषक का कोई भी शिकायत निस्तारण हेतु अवशेष न रहे। जिला गन्ना अधिकारी महोदय द्वारा 30. 09.2023 तक कृषकों को नया सदस्य बनने तथा उपज बढ़ोत्तरी का रसीद काटने का निर्देश दिया गया। मेले में सचिव श्री अजय कुमार सिंह, अपर महाप्रबन्धक (गन्ना) श्री रविन्द्र सिंह, गन्ना विकास निरीक्षक श्री रविन्द्र नाथ सिंह तथा समस्त गन्ना पर्यवेक्षक व किसान उपस्थित रहे। मेले में आज दिनांक 19.09.2023 को 10.00 बजे से 4.00 बजे तक 115 कृषको द्वारा अपने सर्वे सट्टा का अवलोकन किया गया। मेला दिनांक 19.09.2023 से दिनांक 25.09.2023 तक प्रत्येक दिन सुबह 10.00 बजे से शाम 04.00 बजे तक चलेगा।
जिला गन्ना अधिकारी