Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

टेक्सटाइल निदेशक ने टेक्सटाइल इकाइयों का किया निरीक्षण

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

टेक्सटाइल क्षेत्र के विकास एवं बुनकरों की समस्याओं के निदान के संबंध में भारत सरकार के टेक्सटाइल निदेशक एवं जिलाधिकारी ने बुनकरों व उद्यमियों के साथ की बैठक

 

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर 17 जुलाई 2026। भारत सरकार के टेक्सटाइल निदेशक अश्वनी पांडेय एवं जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के टेक्सटाइल उद्योग के समग्र विकास, बुनकरों की समस्याओं के समाधान तथा उत्पादन एवं विपणन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के संबंध में जनपद के टेक्सटाइल क्षेत्र से जुड़े बुनकरों, उद्यमियों एवं अन्य स्टेकहोल्डर्स के साथ बैठक की।
बैठक के दौरान बुनकरों एवं उद्यमियों ने टेक्सटाइल सेक्टर से जुड़ी विभिन्न समस्याओं/अपेक्षाओं यथा फ्लैट रेट, साइजिंग, मार्केटिंग, यार्न डिपो की स्थापना तथा अन्य तकनीकी एवं व्यावसायिक चुनौतियों के संबंध में निदेशक महोदय एवं जिलाधिकारी महोदया को अवगत कराया। इस अवसर पर श्री अश्वनी पांडेय ने कहा कि फ्लैट रेट सहित अन्य महत्वपूर्ण समस्याओं को शासन स्तर पर अवगत कराया जाएगा।
बैठक के उपरांत निदेशक ने टांडा स्थित नीट्रा (NITRA) ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बुनकरों को समय-समय पर आधुनिक तकनीक आधारित प्रशिक्षण एवं वस्त्र परीक्षण (टेस्टिंग) की गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, जिससे स्थानीय उत्पादों की गुणवत्ता एवं प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता में वृद्धि हो सके।
इसके पश्चात उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) कॉमन फैसिलिटी सेंटर (सीएफसी) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रैपियर लूम एवं वायर पिन मशीन सहित विभिन्न मशीनों के संचालन एवं कार्यप्रणाली का अवलोकन किया गया तथा उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की गई।
इसी क्रम में उन्होंने सकरावल पूरब स्थित उद्यमी इस्तियाक़ अहमद के पावरलूम प्रतिष्ठान का भी निरीक्षण किया गया। वहां संचालित मशीनों एवं उत्पादन प्रक्रिया का अवलोकन करते हुए अधिकारियों ने स्थानीय स्तर पर निर्मित वस्त्रों यथा–स्टॉल, गमछा, लुंगी, अरबी रूमाल एवं स्कूल ड्रेस सहित अन्य वस्त्र उत्पादों का भी अवलोकन किया गया तथा उसकी सराहना की गई।
बैठक एवं निरीक्षण के दौरान उपायुक्त (प्रभारी) उद्योग एच.पी. मौर्य, सहायक आयुक्त उद्योग अजय शर्मा, उद्यमी मित्र अखिलेश पटेल, पार्थ थ्रेड के निदेशक अंबिका प्रसाद पांडेय, सीएफसी के निदेशक कासिम अंसारी, राकेश श्रीवास्तव सहित टांडा क्षेत्र के अनेक बुनकर एवं उद्यमी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

रविवार, 19 जुलाई 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp