इस न्यूज को सुनें
|
संवाददाता सुरेंद्र शर्मा
पहितीपुर,अंबेडकर नगर। महरुआ पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।पहला मामला थाना क्षेत्र के खजूरडीह का है।जहां पुरानी जमीनी रंजीश को लेकर जमकर मारपीट की गई। जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। धनसीरा की तहरीर पर महरुआ पुलिस ने सुरेंद्र, वीरेंद्र, किशन, ज्योति के खिलाफ प्राण घातक हमला जान से मारने की धमकी समेत अन्य धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। मारपीट में धनसीरा नतिनी रुचि, मोनिका,विशाल घायल हो गए थे। थानाक्षेत्र सेहरा जलालपुर निवासी अनुपम सिंह की तहरीर पर मनोज सिंह अरुण सिंह आदित्य प्रताप सिंह राघवेंद्र सिंह के खिलाफ मारपीट गाली गलौज जान से मारने की धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक धान काटने के विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। जिसमें अनुपम सिंह अनूप सिंह अनिल सिंह घायल हो गए थे।