|
इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
सुरेंद्र शर्मा
अंबेडकर नगर। संविधान निर्माता बाबा साहब डा०भीमराव अम्बेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला कार्यालय अकबरपुर में पूर्व जिलाध्यक्ष राम कुमार पाल की अध्यक्षता में बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव प्रभारी सुल्तानपुर मो०अनीस खां,प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक विभाग जियाउद्दीन अंसारी,युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष विशाल वर्मा,किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष वशिष्ठ पांडेय,जिला उपाध्यक्ष रवीश शुक्ला,पीसीसी सदस्य गुलाम रसूल छोटू,अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष हाजी सलीम,ब्लॉक अध्यक्ष आदित्य नारायण तिवारी,नगर अध्यक्ष राजेश प्रजापति,मस्तराम शर्मा व अन्य वरिष्ठ कांग्रेस जन उपस्थित रहे।





