इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर। थाना जैतपुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 11/2024 धारा 323/504/376 भादवि0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
जनपद अम्बेडकनगर पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 06.02.2024 को थाना जैतपुर पुलिस टीम द्वारा मुखविर की सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0- 11/2024, धारा- 323/504/376 भादवि0 में वांछित अभियुक्त सुनील गौड़ पुत्र हबलदार गौड़ निवासी अहिरौली थाना कटका जनपद अम्बेडकर नगर को अचलनगर चौराहा से समय करीब 09.15 AM बजे गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा विधिक कार्यवाही करते हुये अभियुक्त को सम्बन्धित न्यायालय भेजा गया।