इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
एक वैवाहिक जोड़े के पारस्परिक विवाद को सुलझा कर राज़ी खुशी विदाई कराई गई
अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत कराए जा रहे सुलह समझौते के क्रम में महिला सहायता प्रकोष्ठ (1090) *म0उ0नि0 शिवांगी त्रिपाठी व महिला आरक्षी पूनम शर्मा* के अथक प्रयास से पति पत्नी के एक वैवाहिक जोड़े जिनके बीच चल रहे पारस्परिक विवाद से संबंधित समस्याओं को सुना गया तथा उनकी समस्याओं को सुलझाते हुए पति-पत्नी को एक साथ रहने के लिए समझाया गया। पति पत्नी आपस में एक साथ रहने के लिए राज़ी हो गए एवं दंपत्ति द्वारा अंबेडकरनगर पुलिस को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया और उनको आगामी जीवन की शुभकामनाएं दी गई।