इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
महेश चंद्र गुप्ता
बेवाना,अंबेडकर नगर। थाना बेवाना पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत दुष्कर्म के अभियोग में वांछित अभियुक्त विकास चौहान पुत्र रामसूरत चौहान को गिरफ्तार किया गया।
जनपद अम्बेडकरनगर पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बेवाना पुलिस टीम द्वारा दिनांक 05.03.2024 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 22/24 धारा 376, 452, 506 भादवि0 के वांछित विकास चौहान पुत्र रामसूरत चौहान उम्र लगभग 24 वर्ष निवासी पक्खनपुर थाना बेवाना जनपद अम्बेडकरनगर के अभियुक्त को ग्राम ग्राम रामपुर सकरवारी जनपद अम्बेडकरनगर से समय करीब 11.40 बजे सुबह गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष शंशाक कुमार शुक्ला ने बताया कि थाना स्थानीय पुलिस टीम द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा जा रहा है।