इस न्यूज को सुनें
|
गिरजा शंकर विद्यार्थी
अंबेडकर नगर। जनपद के थाना बसखारी पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त सैय्यद मोहम्मद अशरफ पुत्र इनाम अशरफ को गिरफ्तार किया गया।
घटना के बारे में उल्लेखनीय है कि जनपद अम्बेडकरनगर थाना बसखारी क्षेत्र अन्तर्गत मुम्बई से एक महिला अपना इलाज/उपचार (झाड़फूक) कराने सैय्यद मोहम्मद अशरफ पुत्र इनाम अशरफ निवासी ग्राम अशरफपुर किछौछा आयी थी हुयी थी। झाड़फूक करने वाले व्यक्ति ने इलाज उपचार (झाड़फूक) किया तथा उसी के दौरान व्यक्ति द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर प्राप्त सूचना के आधार पर मु0अ0सं0- 51/2024 धारा 376,342,506 भादवि0 बनाम सैय्यद मोहम्मद अशरफ पुत्र इनाम अशरफ नि०ग्राम अशरफपुर किछौछा थाना बसखारी जनपद अम्बेडकरनगर पंजीकृत किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पुलिस टीम द्वारा तत्काल आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए थाना बसखारी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0— 51/2024 धारा 376,342,506 भादवि0 में अभियुक्त सैय्यद मोहम्मद अशरफ पुत्र इनाम अशरफ नि० ग्राम अशरफपुर किछौछा थाना बसखारी जनपद अम्बेडकरनगर उम्र 50 वर्ष को चन्द्रभान तिराहा से करीब 100 मीटर आगे जलालपुर रोड से समय 09.30 बजे गिरफ्तार किया गया।
बसखारी थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार का जेल भेज दिया गया।