इस न्यूज को सुनें
|
गिरजा शंकर विद्यार्थी
अंबेडकर नगर। जनपद में भाजपा नेताओं और प्रदेश शासन के मंत्रियों के दौरों से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और उमंग का संचार हो गया है। भाजपा कार्यकर्ता सांसद प्रत्याशी रितेश पाण्डेय के पक्ष में लोक सभा क्षेत्र में मेहनत से जनता के बीच में जाकर सम्पर्क कर वोट मांग रहे हैं।
भाजपा लोक सभा प्रभारी ने मंगलवार को अकबरपुर नगर मण्डल की बूथ संख्या 41 एवम 42 में पूर्व जिलाध्यक्ष रमा शंकर सिंह बजरंगी पाठक, शिव पूजन राजभर,अमित सिंह बूथ अध्यक्ष सूरज वर्मा,अनूप प्रजापति आदि कार्यकर्ताओं के साथ कोटवा महमूदपुर में घर घर भ्रमण कर मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने और अंबेडकर नगर लोक सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रितेश पाण्डेय को वोट देने का निवेदन किया।
भाजपा लोक सभा प्रभारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू ने जनसंपर्क करते हुए कहा कि विपक्षी दलों के पास प्रधानमंत्री पद का कोई उम्मीदवार नहीं है और ना ही कोई देश के विकास की कोई नीति है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने देश से गरीबी हटाने में बड़े बड़े जनहित के कार्यक्रम लागू किया है।आज हर गरीब परिवार के पास अपना पक्का मकान है।कोई भी गरीब परिवार भूखे पेट नहीं सो रहा है।उसे रहने को पक्का मकान,खाने को अनाज और पीने को शुद्ध जल सरकार उपलब्ध करा रही है। भाजपा जिला/लोक सभा मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने उपरोक्त जानकारी दी है।
खबरों व विज्ञापन को प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें 9838 411360