|
इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|

अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) कौन सा देश कितना विकसित है इसका अंदाजा ऊंची ऊंची अट्टालिकाओं संसाधनों और सुरक्षा के लिए खींची गई दीवारों की मजबूत घेराबंदी से नहीं किया जा सकता है बल्कि वह राष्ट्र कितना विकसित है इसका अंदाजा वहां के व्यक्तियों में कितनी राष्ट्रभक्ति है उसे लगाया जा सकता है इसीलिए भारतीय जनता पार्टी केवल सत्ता प्राप्ति के लिए राजनीति नहीं करती बल्कि वह राष्ट्र और समाज कल्याण के लिए भी सतत प्रयास करती रहती हैं जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण 300 साल पहले देश में ज्योतिर्लिंग और देवस्थानों का जीर्णोद्धार करानें वाली अहिल्याबाई होलकर के बारे में जन-जन तक उनकी यश कृति को पहुंचने के लिए एक अभियान चलाया था आज के नौजवानों और नागरिकों को आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों के बारे में जानकारी देने के लिए और देश की आन बान शान को बचाए रखने के लिए घर-घर तिरंगा अभियान चलाने का निर्णय पार्टी नेतृत्व ने लिया हैं।
उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य डॉ० धर्मेंद्र सिंह ने एक भेंट के दौरान कहीं। भाजपा नेता ने आगे कहा कि 1971 में पंडित अटल बिहारी वाजपेई सदन में विपक्ष के नेता और उन्होंने कहा था की आज न सत्ता पक्ष है और न विपक्ष है हम सबकी नेता श्रीमती इंदिरा गांधी जी हैं उन्हीं के नेतृत्व में देश जो भी करेगा वह हम सबको स्वीकार है जिसका परिणाम था भारत की सेना ने लड़ाई जीती थी। लेकिन नेतृत्व के कारण भारत लड़ाई हार गया था इतना ही नहीं जब कारगिल की लड़ाई हुई थी तब पंडित अटल बिहारी वाजपेई देश के प्रधानमंत्री थे और उन्होंने सेना का मनोबल इतना ऊंचा उठा दिया था कि 51000 ऊपर ऊंची चोटी पर भारत की सेवा ने विषम परिस्थितियों में झंडा फहराकर देश को विजय दिलाई थी इसीलिए यह साफ है जब नेतृत्व मजबूत होगा तब सेना खुले हाथों से देश के लिए लड़ाई लड पाएगी आज मुद्दा विहीन विपक्ष पाकिस्तान की भाषा बोलकर देश की सेना का मनोबल तोड़ना चाहती है और जाति धर्म के आधार पर देश को फिर से बांटने की कोशिश कर रहा है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 136 किलोमीटर पर पहुंचकर जिले के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया इसके उपरांत जिले में जगह-जगह प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह का स्वागत हुआ बहुत दिनों के बाद डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह जिले में आए थे धर्मेंद्र सिंह पार्टी के ऐसे नेताओं में शुमार है जो कार्यकर्ताओं के लिए पूरी शिद्दत से खड़े रहते हैं जिसके कारण पूरे प्रदेश के कार्यकर्ता उनसे मिलने के लिए उत्साहित रहते हैं जिले के कटेहरी विधानसभा उपचुनाव में उनकी कड़ी मेहनत और सटीक रणनीति के कारण 33 साल बाद कटेहरी में कमल खिला था। दर्जा प्राप्त पूर्व मंत्री विद्यावती राजभर के आवास पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह कुछ देर के लिए रुके वहां पर जिले भर से आए कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।





