|
इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|

अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जफ्फरपुर शुकरौली गांव में शनिवार सुबह करंट लगने से एक युवक की जान चली गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रातः करीब साढ़े नौ बजे 24 वर्षीय अजीत कुमार घर में लगे पंखे पर गीला कपड़ा डाल रहा था। इसी दौरान कपड़ा पंखे से चिपक गया और अचानक करंट प्रवाहित हो गया। करंट की चपेट में आने से अजीत मौके पर ही गिर पड़ा।
घायल अवस्था में उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पिता हरगेन और मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
युवक की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। आसपास के ग्रामीणों की भीड़ उनके घर पर जुट गई और लोग परिजनों को ढांढस बंधाने में लगे रहे।





