|
इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|

*गिरजा शंकर गुप्ता*
अंबेडकर नगर 08.10.2025।(आशा भारती नेटवर्क) अफजलपुर में स्थित आवासीय जवाहर नवोदय विद्यालय में सांसद लालजी वर्मा व जिलाधिकारी अनुपम मिश्र की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधन समिति व विद्यालय सलाहकार समिति की बैठक आहूत की गयी। माननीय सदस्यों का स्वागत प्राचार्य बी०के० यादव द्वारा पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्रम प्रदान की गयी तत्पश्चात बैठक में निम्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। जो निम्नवत् है-
01. वरिष्ठ बालक सदन चार मंजिला होने के कारण प्रत्येक तल पर आर० ओ० की उपलब्धता नहीं है। इसके लिए जिलाधिकारी महोदय ने 2000 लीटर वाटर चीलर आर०ओ०सिस्टम के साथ के लिए संस्तुति प्रदान की।
2. विद्यालय प्रागण में लाईट की आपूर्ति बाधित होने पर विद्यालय परिसर अंधेरे में हो जाता है। जिसकें लिए 02 हाई मास्ट लाइट 10 सोलर स्टीट लाईट तथा 40 के०वी० का जनरेटर देने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष जी के द्वारा संस्तुति प्रदान की गई।
3. विद्यालय प्रमुख मार्ग से कुल 03 किलो मी० की दूरी पर स्थित है। जिसके लिए एक लिंक मार्ग विद्यालय को जोडता है। किंतु लिंक मार्ग की चौडाई कम होने के कारण दो वाहन एक साथ नहीं आ जा सकतें । जिसके चौडीकरण के लिए पी.डब्ल्यु.डी के अधिशासी अभियंता को जिलाधिकारी महोदय द्वारा आदेशित किया गया।
4. विद्यालय में छात्र-छात्राओं के खेलने का मैदान कम है जिसके लिए जिलाधिकारी ने विकल्पों को तलाशने के लिए उप लिजाधिकारी अकबरपुर को आदेशित किया ।
5. विद्यालय में कुल 498 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत् है जिनकी सुरक्षा-संरक्षा के संबंध में कुल 03 होमगार्डो की नियुक्ति प्रदान करने की संस्तुति मा०जिलाधिकारी महोदय ने की।
6. विद्यालय में कूडें के निस्तारण के लिए नगरपलिका को माननीय जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया।
7. भोजनालय में भोजन की गुणवत्ता व आने वाली रसद की नियमित जाँच के लिए जिला आपूर्ति अधिकारी को जिलाधिकारी महोदय द्वारा आदेशित किया गया साथ ही भोजनालय में और 03 ए०सी० प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा संस्तुति प्रदान की गयी।
8. विद्यालय में इण्टर नेट की समस्या है। जिसकी अबाध आपूर्ति के लिए बी०एस०एन०एल० की लैण्ड लाइन के लिए अधिशासी अभियंता बी०एस०एन०एल० को माननीय जिलाधिकारी द्वारा आदेशित किया गया। जिससे विद्यालय में एयर फाईबर नेटवर्क की सुविधा निर्बाध रूप से बनी रहें।
9. विद्यालय में समय समय पर मेडिकल मोबाइल युनिट वैन के माध्यम से छात्र-छात्राओं की चिकित्सकीय जाँच के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को जिलाधिकारी द्वारा आदेशित किया गया।
10. सांसद लालजी वर्मा ने 600 स्क्वायर का डबल मंजिला अतिरिक्त कक्षा बनाने के लिए आश्वासन दिया।
अंत में उपप्राचार्य नरेद्र आर्य जी द्वारा सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी अकबरपुर, मुख्य चिकित्साधिकारी,जिला विद्यालय निरीक्षक अंबेडकर नगर, जिला पूर्ति अधिकारी, अधिशासी अभियंता बी०एस०एन०एल०, अधिशासी अभियंता रोड, पी०टी०सी० सदस्य के रूप में मो० महपूद हसन श्रीमती सरोज मौर्या व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री साधू वर्मा भी उपस्थित रहे।





