|
इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|

अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) जिलाधिकारी महोदय तथा मुख्य विकास अधिकारी महोदय के निर्देशानुसार आज दिनांक 09/10/2025 को मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत श्रीमती गीता बिन्द मा० सदस्य उ०प्र० राज्य महिला आयोग की अध्यक्षता में मिशन शक्ति के अन्तर्गत संयुक्त जिला चिकित्सालय अम्बेडकनगर में कन्या जन्मोत्सव के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 27 शिशु बालिकाओं को बेबी किट व मिठाई उनके जन्म के अवसर पर उपहार स्वरूप भेंट किया गया तथा संयुक्त जिला चिकित्सालय अम्बेडकनगर महिला विंग का निरीक्षण किया गया। कार्यकम में प्रोबेशन कार्यालय से HEW की जेन्डर स्पेशलिस्ट गायत्री सिंह के द्वारा कन्या सुमंगला योजना के आवेदन के लिए जानकारी दिया गया। साथ ही प्राथमिक विद्यालय अहिरौली में श्रीमती गीता बिन्द मा० सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्षता में मिशन शक्ति के अन्तर्गत शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में प्रोबेशन कार्यालय से जिला बाल संरक्षण इकाई की संरक्षण अधिकारी द्वारा उपस्थित महिलाओ को योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना (सामान्य) और निराश्रित महिला पेंशन योजना, OSC सहित हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1098 (चाइल्डलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (पुलिस हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, नम्बर), 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन), 1930 (साइबर सुरक्षा) के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में महिला संबंधित अन्य योजना की भी जानकारी दी गयी। मा० सदस्य जी द्वारा महिलाओं को स्वस्थ जीवन जीने एवं संतुलित आहार एवं गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया तथा सभी महिलाओं की समस्याएं सुनी गयी। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी, सीडीपीओ कटेहरी, आंगनवाड़ी आदि कर्मचारी उपस्थित रहें।





