Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

देश के विकास की आधारशिला है जनगणना –डॉ.तारकेश्वर मिश्र ‘जिज्ञासु’

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

अंबेडकर नगर।(आशा भारती नेटवर्क) कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय पीरपुर में कार्यरत शिक्षक एवं जनगणना प्रगणक डॉ. तारकेश्वर मिश्र ‘जिज्ञासु’ ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि देश की विकास योजनाओं की मजबूत नींव है । उन्होंने कहा कि सही जानकारी देने से सरकार को शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, रोजगार एवं सामाजिक योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने में सहायता मिलती है । डॉ. मिश्र ने लोगों से आग्रह किया कि जब प्रगणक उनके घर पहुंचे तो परिवार से संबंधित सभी जानकारियां सत्य एवं स्पष्ट रूप से उपलब्ध कराएं । उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का सहयोग राष्ट्रहित में अत्यंत आवश्यक है । जनगणना से प्राप्त आंकड़े ही भविष्य की नीतियों और योजनाओं का आधार बनते हैं । उन्होंने ग्रामीण एवं शहरी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें तथा जनगणना कार्य में प्रशासन का पूरा सहयोग करें । उन्होंने कहा कि एक जागरूक नागरिक के रूप में सभी की जिम्मेदारी है कि देशहित के इस महत्वपूर्ण कार्य में सहभागी बनें ।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 10 जून 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp