Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुख्यमंत्री जी द्वारा अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय की बृद्धि से 280 अनुदेशक लाभान्वित हुए

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

  • कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने प्रतीकात्मक चेक वितरित कर अनुदेशकों का किया उत्साहवर्धन

 

Advertisement Box

महेश चंद्र गुप्ता ब्यूरो चीफ
अंबेडकर नगर 17 मई 2026। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय वृद्धि हेतु आयोजित “अंशकालिक अनुदेशक सम्मान समारोह कार्यक्रम” का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनपद स्तरीय कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य हरिओम पाण्डेय,कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा उर्फ साधु वर्मा, जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार पटेल सहित अन्य अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में अनुदेशक उपस्थित रहे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मा. सदस्य विधान परिषद श्री हरिओम पांडेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अनुदेशकों का मानदेय 9000 रुपये से बढ़ाकर 17000 रुपये किया जाना प्रदेश सरकार की संवेदनशीलता एवं शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि अनुदेशक शिक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने अनुदेशकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाते रहें।
कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद व जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक निर्णय ले रही है। शिक्षामित्रों के बाद अब अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि उस श्रृंखला का एक और महत्वपूर्ण कदम है, जिससे उनका सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिनका सीधा लाभ छात्रों एवं शिक्षकों को मिल रहा है।
जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने अनुदेशकों को बधाई देते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी का यह निर्णय प्रेरणादायी है, जो अनुदेशकों के मनोबल को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। उन्होंने उन्हें प्रेरित करते हुए कहा कि वे बेहतर शिक्षण पद्धतियों का उपयोग करते हुए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें और विद्यार्थियों के “लर्निंग आउटकम” में और गुणात्मक सुधार लाने को कहा।
मुख्यमंत्री जी के इस महत्वपूर्ण निर्णय से प्रदेश के 24717 अनुदेशकों, जिसमें जनपद अम्बेडकरनगर के कुल 280 अनुदेशक लाभान्वित हुए हैं। बढ़े हुए मानदेय पर अनुदेशकों ने प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन और अधिक समर्पण एवं ऊर्जा के साथ करने का संकल्प लिया।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

सोमवार, 18 मई 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp