(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर। दिनांक 23 म ई 2026 को रवि शंकर निषाद, अवर अभियंता, विद्युत उपकेंद्र मरैला, अपने विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों क्रमशः सतीश कुमार अवर अभियंता विद्युत उपकेंद्र अकबरपुर, अमरजीत यादव टी०जी०-2, रमेश (संविदाकर्मी), भरत राम (संविदाकर्मी) एवं अरविंद कुमार पुत्र पूर्णवासी, निवासी ग्राम कर्मा जगदीशपुर, पोस्ट-नौगवां, अकबरपुर, अम्बेडकरनगर (संविदाकर्मी) के साथ विद्युत संयोजनों की कांबिंग चेकिंग हेतु चौक शहजादपुर (शोर कोठी), अकबरपुर क्षेत्र में नियमानुसार शासकीय कार्य कर रहा था। चेकिंग के दौरान उपभोक्ता शाह मोहम्मद, अकाउंट संख्या 7460484000 के परिसर पर उनके अभिभावक की उपस्थिति में पड़ी अतिरिक्त केबिल एवं लगे चेंजओवर के संबंध में वैधानिक पूछताछ निरीक्षण किया जा रहा था। इसी दौरान रमजान अली पुत्र शाह मोहम्मद, मोहम्मद सिराज पुत्र रमजान अली, मोहम्मद एजाज पुत्र रमजान अली, शाहबे आलम पुत्र स्व० अब्दुल खलीक, अब्दुल हक पुत्र स्व० अब्दुल खलीक, अब्दुल्ला पुत्र स्व० आजाद निवासी चौक शहजादपुर, अकबरपुर, अम्बेडकरनगर, उनके परिवार के सदस्य तथा अन्य अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एकराय होकर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए अभद्र गाली-गलौज एवं जान से मार डालने की नियत से हमला कर मारपीट की गई। आरोपीगणों द्वारा 2-3 बार मुक्कों से प्रहार किया गया, पास में पड़ी ईंट से पीठ पर भी वार किया गया तथा ईंट-पत्थरों से सिर पर गंभीर हमला करने का प्रयास किया गया। मौके पर उपस्थित व्यक्तियों द्वारा “इसका सर कुचलकर जान से मार डालो” जैसी धमकियां दी जा रही थीं, जिससे जेई व विधुत कर्मी अपनी जान का वास्तविक भय उत्पन्न हो गया। विभागीय कर्मचारियों द्वारा किसी प्रकार बीच-बचाव किया गया, किन्तु आरोपीगण लगातार उग्र बने रहे। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा विभागीय टीम को सुरक्षित बाहर निकाला गया। उक्त कृत्य लोक सेवक एवं विभागीय कर्मचारियों पर ड्यूटी के दौरान किया गया गंभीर आपराधिक हमला है, जिससे न केवल शासकीय कार्य बाधित हुआ बल्कि विधि-व्यवस्था एवं कर्मचारियों की सुरक्षा पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।
उपरोक्त नामजद एवं अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत कर कठोर कार्यवाही करने की मांग की हैं।










