Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सपा ने सांसद लक्ष्मीकान्त उर्फ पप्पू निषाद को दी बड़ी जिम्मेदारी, आठ जिलों की विधानसभाओं में करेंगे कैडर पंचायत

Author Image
Written by
Prince Sharma

अम्बेडकर नगर 

अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने जारी किया नियुक्ति पत्र, पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी ने संतकबीरनगर के सांसद लक्ष्मीकान्त उर्फ पप्पू निषाद को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने 1 सितंबर 2026 को जारी पत्र के माध्यम से सांसद पप्पू निषाद को कई जनपदों की विधानसभाओं में पार्टी के कार्यक्रमों को मजबूत करने के लिए नामित किया है। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी पत्र के अनुसार, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर लक्ष्मीकान्त उर्फ पप्पू निषाद को बहराइच, अंबेडकरनगर, फैजाबाद, बाराबंकी, आजमगढ़, बलिया और मऊ जनपदों की विधानसभाओं में भ्रमण कर चौपाल एवं कैडर पंचायत आयोजित करने की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों से जोड़ने के साथ ही सपा सरकार के दौरान किए गए विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाने को कहा गया है। इसके साथ ही सांसद को भ्रमण के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं से सुझाव और अपेक्षाएं प्राप्त कर उन्हें पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष ने निर्देश दिया है कि सांसद पप्पू निषाद सभी संबंधित विधानसभाओं का विधानसभावार कार्यक्रम तैयार कर पार्टी कार्यालय लखनऊ तथा संबंधित जिला/महानगर अध्यक्षों को उपलब्ध कराएं और इसके बाद अपना अभियान शुरू करें। सपा द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी को आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खासकर अंबेडकरनगर समेत पूर्वांचल के कई जिलों में सांसद पप्पू निषाद के लगातार भ्रमण से पार्टी के संगठनात्मक अभियान को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Advertisement Box

आशाभारती नेटवर्क आलापुर

रामपुर सकरवारी में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
आज फोकस में

रामपुर सकरवारी में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

चिकित्सा सेवा केवल पेशा ही नहीं, बल्कि मानवता की सेवा है- डॉ.प्रिया सिंह
आज फोकस में

चिकित्सा सेवा केवल पेशा ही नहीं, बल्कि मानवता की सेवा है- डॉ.प्रिया सिंह

40 हजार रुपये का वादा सुनते ही मची हलचल! चुनाव से पहले अखिलेश ने खोल दिया ऐसा पत्ता, महिलाओं से लेकर छात्राओं तक सबके लिए बड़ा ऐलान
आज फोकस में

40 हजार रुपये का वादा सुनते ही मची हलचल! चुनाव से पहले अखिलेश ने खोल दिया ऐसा पत्ता, महिलाओं से लेकर छात्राओं तक सबके लिए बड़ा ऐलान

यूपी की पचास हजार ग्रेजुएट बेटियों को मिलेंगी स्कूटी, प्रदेश की आधी आबादी को सुरक्षा-सम्मान देना प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
आज फोकस में

यूपी की पचास हजार ग्रेजुएट बेटियों को मिलेंगी स्कूटी, प्रदेश की आधी आबादी को सुरक्षा-सम्मान देना प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बालिकाओं का हुआ चयन
आज फोकस में

मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बालिकाओं का हुआ चयन

राज्यपाल महोदया ने जिला प्रशासन अंबेडकरनगर को किया सम्मानित
आज फोकस में

राज्यपाल महोदया ने जिला प्रशासन अंबेडकरनगर को किया सम्मानित

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शनिवार, 05 सितंबर 2026

आज का सुविचार

खुशियां छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती हैं, बस उन्हें देखने वाली नजर चाहिए। दूसरों से तुलना करना छोड़ दें और जो आपके पास है, उसके लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp