इस न्यूज को सुनें
|
आशा भारती नेटवर्क
अंबेडकरनगर। आलापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के जनपद आगमन पर कार्यक्रम में भीड़ बढ़ाने के लिए अपनी ताकत झोंक दिया जिससे हजारों कार्यकर्ताओं का हुजूम अंबेडकर नगर में उमड़ पड़ा। मालूम हो वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश पाण्डेय कार्यकर्ताओं को जिले तक भेजने से लेकर कार्यक्रम के दौरान भीड और कार्यकरताओं को सहेजते नजर आये । दिनेश पाण्डे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को सम्मान से कार्यक्रम स्थल पर बैठाने कार्यक्रम को सफल बनाने मे तल्लीन दिखे भाजपा नेता । हेली पैड पर स्वागत के दौरान भाजपा नेता दिनेश पाण्डे ने मुख्यमंत्री जी का स्वागत भी किया। बता दे कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद मे लगभग 21 अरब की परियोजनाओं का लोकार्पण करने अंबेडकर नगर सिविल लाइन ग्राउण्ड मे पहुंचे थे । इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था कार्यक्रम को सफल बनाने में समशेर सिंह राजपूत, मण्डल अध्यक्ष अमित गिरि, राधेश्याम पाण्डे, अभय सिंह मोनू, विकास तिवारी, रामविनय वर्मा, विशाल सिंह, मंडल अध्यक्ष महेन्द्र वर्मा, वीरेन्द्र यादव, घामू वर्मा, मंशा वर्मा,रणवीर सिंह, आदि लोग कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाई।