(आशा भारती नेटवर्क)
*अंबेडकरनगर।* पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन में जनपद में संचालित मिशन शक्ति 6.0 अभियान के तहत 1नवंबर को जनपद के विभिन्न थानों की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीमों द्वारा गांवों में चौपाल लगाकर बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किए गए। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न तथा साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को पारिवारिक संबंधों में आपसी सामंजस्य, सहयोग एवं तालमेल बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न अथवा समस्या होने पर संबंधित हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से सहायता प्राप्त करने की जानकारी दी गई सम्मेलनों के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं, साइबर अपराधों से बचाव तथा महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। जनपद पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 6.0 अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने तथा उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तीकरण के लिए निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।










