Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

115 धान क्रय केंद्रों के माध्यम से 2 नवम्बर से शुरू होगी धान खरीद

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

  • जनपद में पांच क्रय एजेंसियों के कुल 115 केंद्रों पर होगी खरीद
  • कॉमन धान का समर्थन मूल्य 2441 रुपये तथा ग्रेड-ए धान का 2461 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित, सफाई एवं उतराई के लिए किसानों को 20 रुपये प्रति कुंतल अतिरिक्त देय
  • धान खरीद में किसी भी समस्या के समाधान के लिए कंट्रोल रूम नंबर 7839565051 एवं टोल फ्री नंबर 18001800150 पर कर सकते हैं संपर्क

(आशा भारती नेटवर्क)
महेश चंद्र गुप्ता ब्यूरो चीफ
अंबेडकरनगर 31 अक्टूबर 2026।जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने बताया कि जनपद में खरीफ विपणन वर्ष के अंतर्गत धान खरीद की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जनपद में पांच क्रय एजेंसियों के माध्यम से कुल 115 धान क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर नियमानुसार धान की खरीद की जाएगी। 01 नवम्बर को रविवार होने के कारण धान क्रय केंद्रों पर 02 नवम्बर, सोमवार से खरीद प्रक्रिया प्रारंभ होगी।
शासन द्वारा कॉमन धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2441 रुपये प्रति कुंतल तथा ग्रेड-ए धान का समर्थन मूल्य 2461 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त धान की सफाई एवं उतराई के मद में 20 रुपये प्रति कुंतल की धनराशि का भुगतान भी सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। जनपद के लिए कुल 1,61,500 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी अनुमोदित क्रय केंद्रों पर आवश्यक उपकरणों एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
जिलाधिकारी द्वारा सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता (एआर कोऑपरेटिव), जिला खाद्य विपणन अधिकारी तथा समस्त जिला प्रबंधकों को निर्देशित किया गया है कि सभी अनुमोदित क्रय केंद्र निर्धारित मानकों एवं शासन की गाइडलाइन के अनुरूप संचालित किए जाएं। किसानों को धान विक्रय में किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा खरीद प्रक्रिया पारदर्शी एवं सुचारु ढंग से संपन्न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। धान खरीद से संबंधित किसी भी समस्या, शिकायत अथवा जानकारी के लिए किसान जनपद स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम नंबर 7839565051 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त शासन के टोल फ्री नंबर 18001800150 अथवा खाद्य विभाग के धान क्रय केंद्रों पर भी संपर्क कर आवश्यक जानकारी एवं सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

Advertisement Box

रामपुर जेल से रिहा होते ही ED की हिरासत में आजम खान,गाजियाबाद में कल पेशी
आज फोकस में

रामपुर जेल से रिहा होते ही ED की हिरासत में आजम खान,गाजियाबाद में कल पेशी

<span class=115 धान क्रय केंद्रों के माध्यम से 2 नवम्बर से शुरू होगी धान खरीद">
आज फोकस में

115 धान क्रय केंद्रों के माध्यम से 2 नवम्बर से शुरू होगी धान खरीद

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्पित वर्मा की लिखित पुस्तक ‘पटेल द साइलेंट सोशलिस्ट’ का किया विमोचन
आज फोकस में

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्पित वर्मा की लिखित पुस्तक ‘पटेल द साइलेंट सोशलिस्ट’ का किया विमोचन

सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई
आज फोकस में

सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई

सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल किया वितरित
आज फोकस में

सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल किया वितरित

जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ जिला कारागार का किया आकस्मिक निरीक्षण
आज फोकस में

जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ जिला कारागार का किया आकस्मिक निरीक्षण

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

रविवार, 01 नवंबर 2026

आज का सुविचार

रिश्ते कांच की तरह नाजुक होते हैं, उन्हें स्नेह, सम्मान और विश्वास से सींचना पड़ता है। शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें, क्योंकि एक बार कहे गए शब्द वापस नहीं लिए जा सकते।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp