Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में नाम शामिल कराने की जिलाधिकारी ने की अपील

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

  • 17 नवम्बर को होगा एकीकृत प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन, 17 नवम्बर से 16 दिसम्बर तक प्राप्त किए जाएंगे दावे एवं आपत्तियां
  • अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा फॉर्म-6 के माध्यम से करा सकते हैं पंजीकरण

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 10 नवम्बर 2026।
विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2027 के अंतर्गत जनपद के प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने जनपदवासियों से सक्रिय सहभागिता की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने में प्रत्येक मतदाता की महत्वपूर्ण भूमिका है। अतः कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। विशेष रूप से युवाओं एवं पहली बार मतदाता बनने वाले नागरिकों को आगे आकर अपना पंजीकरण अवश्य कराना चाहिए।
जिलाधिकारी ने आयोग द्वारा निर्धारित संशोधित समय-सारिणी की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी पत्र के अनुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 की संशोधित समय-सारिणी निर्धारित की गई है। इसके तहत एकीकृत प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 17 नवम्बर 2026 को किया जाएगा। दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 17 नवम्बर से 16 दिसम्बर 2026 तक निर्धारित की गई है। प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसम्बर 2026 तक किया जाएगा तथा निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 04 जनवरी 2027 को होगा।

ऐसे करा सकते हैं मतदाता सूची में अपना नाम शामिल

अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके अथवा इस तिथि तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र नागरिक फॉर्म-6 के माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम सम्मिलित कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ अद्यतन फोटो, जन्मतिथि एवं निवास से संबंधित अभिलेखों की स्वप्रमाणित छायाप्रतियां संलग्न करनी होंगी। इसके लिए संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (BLO) से संपर्क किया जा सकता है।
इसके अतिरिक्त ऑनलाइन माध्यम से ECINET मोबाइल ऐप एवं निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/ के जरिए भी आवेदन किया जा सकता है। ऑफलाइन आवेदन संबंधित बूथ लेवल अधिकारी के पास जमा कराया जा सकता है।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे प्रारूप निर्वाचक नामावली का अवलोकन कर अपने एवं अपने परिवार के पात्र सदस्यों के नाम की पुष्टि अवश्य करें। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम सूची में दर्ज नहीं है, तो निर्धारित अवधि में फॉर्म-6 भरकर आवेदन करें। साथ ही नाम, पता अथवा अन्य विवरणों में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर निर्धारित प्रपत्र के माध्यम से संशोधन हेतु आवेदन करें। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं, महिलाओं एवं पहली बार मतदाता बनने वाले नागरिकों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान किया, ताकि जनपद का कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

दीपावली के पर्व पर गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के बीच एसपी प्राची सिंह ने बांटे मिठाई,पटाखे और कपड़े
आज फोकस में

दीपावली के पर्व पर गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के बीच एसपी प्राची सिंह ने बांटे मिठाई,पटाखे और कपड़े

<span class=विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में नाम शामिल कराने की जिलाधिकारी ने की अपील">
आज फोकस में

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में नाम शामिल कराने की जिलाधिकारी ने की अपील

मातृभूमि योजना से ग्रामीण विकास को मिल रही नई गति
आज फोकस में

मातृभूमि योजना से ग्रामीण विकास को मिल रही नई गति

संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के साथ सुनीं जनसमस्याएं
आज फोकस में

संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के साथ सुनीं जनसमस्याएं

आज फोकस में

55 साल से बाबा रामदेव का कोई रोग नहीं बाल अभी भी काले हैं’ वे 3 सब्जियाँ खाते हैं सैंकड़ों’ रोगों को जड़ से करेंगे समाप्त
आज फोकस में

55 साल से बाबा रामदेव का कोई रोग नहीं बाल अभी भी काले हैं’ वे 3 सब्जियाँ खाते हैं सैंकड़ों’ रोगों को जड़ से करेंगे समाप्त

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

मंगलवार, 10 नवंबर 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp