Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के साथ सुनीं जनसमस्याएं

Author Image
Written by
Asha Bharti News

  • जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश*

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 07 नवम्बर 2026। शासन की मंशानुसार आमजन की शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस के क्रम में आज माह नवंबर के प्रथम शनिवार को जनपद की सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसी क्रम में जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की अध्यक्षता में तहसील टांडा में संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना अधिकारी डीआरडीओ सहित अन्य संबंधित विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में जनसामान्य की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों अधिकारियों को प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों का यथासंभव मौके पर ही निस्तारण कराया तथा शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। अतः सभी अधिकारी प्राप्त प्रार्थना पत्रों का गंभीरतापूर्वक परीक्षण करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर पारदर्शी, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।
तहसील टांडा में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 14 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 02 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया जबकि शेष प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।
इसी प्रकार तहसील भीटी, तहसील अकबरपुर, जलालपुर एवं आलापुर में भी उच्च अधिकारियों की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इन तहसीलों में कुल 202 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 27 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया गया तथा शेष प्रकरणों के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
इस प्रकार जनपद की सभी पांचों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 216 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 29 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष प्रकरणों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Advertisement Box

मातृभूमि योजना से ग्रामीण विकास को मिल रही नई गति
आज फोकस में

मातृभूमि योजना से ग्रामीण विकास को मिल रही नई गति

<span class=संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के साथ सुनीं जनसमस्याएं">
आज फोकस में

संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के साथ सुनीं जनसमस्याएं

आज फोकस में

55 साल से बाबा रामदेव का कोई रोग नहीं बाल अभी भी काले हैं’ वे 3 सब्जियाँ खाते हैं सैंकड़ों’ रोगों को जड़ से करेंगे समाप्त
आज फोकस में

55 साल से बाबा रामदेव का कोई रोग नहीं बाल अभी भी काले हैं’ वे 3 सब्जियाँ खाते हैं सैंकड़ों’ रोगों को जड़ से करेंगे समाप्त

तीन दिवसीय सरस मेले का जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने किया भ्रमण
आज फोकस में

तीन दिवसीय सरस मेले का जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने किया भ्रमण

सर्द मौसम में बच्चों की थाली में घुली मिठास, परिषदीय विद्यालयों में बना गरमा-गरम हलवा
आज फोकस में

सर्द मौसम में बच्चों की थाली में घुली मिठास, परिषदीय विद्यालयों में बना गरमा-गरम हलवा

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शनिवार, 07 नवंबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp