इस न्यूज को सुनें
|
आशा भारती नेटवर्क
अंबेडकर नगर। थाना अलीगंज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर गंभीर धाराओं में पंजीकृत मुकदमें से सम्बन्धित वांछित एक नफर अभियुक्त को चोरी की अल्टो कार के साथ गिरफ्तार किया।
बताते चलें कि थाना अलीगंज पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 02.05.2024 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 82/24 धारा 323/405/506/342/427/365 भादवि0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सहदेव वर्मा पुत्र रामतिरथ वर्मा निवासी रायपुर थाना अलीगंज जनपद अम्बेडकरनगर को मुखबिर की सूचना के आधार पर NTPC के गेट न0. 01 के पास से समय करीब 08:10 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित एक अल्टो कार वाहन सं0 UP32MC4872 को फत्तेपुर चौराहे से बरामद की गई। अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय भेजा गया।