Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत 28 एवं 29 नवंबर को जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान दिवस का आयोजन

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

  • अब तक जनपद में प्राप्त हुए 15,496 फॉर्म-6, नए पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी की अपील

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 27 नवंबर 2026। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर संचालित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान (SSR-2027) के अंतर्गत जनपद में 17 नवंबर 2026 से मतदाता सूची में नए पात्र मतदाताओं के नाम सम्मिलित किए जाने की प्रक्रिया जारी है। अभियान के तहत 17 से 26 नवंबर 2026 तक जनपद की पांचों विधानसभा क्षेत्रों से कुल 15496 फॉर्म-6, 2767 फार्म-7 तथा 3825 फॉर्म-8 प्राप्त हुए हैं।

Advertisement Box

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र कटेहरी से 2,718, टांडा से 2,716, आलापुर से 2,910, जलालपुर से 3,324 तथा अकबरपुर से 3,828 फॉर्म-6 प्राप्त हुए हैं।
इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र कटेहरी से 900, टांडा से 464, आलापुर से 372, जलालपुर से 521 तथा अकबरपुर से 510 फॉर्म–7 प्राप्त हुए हैं।
इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र कटेहरी से 823, टांडा से 879, आलापुर से 678, जलालपुर से 845 तथा अकबरपुर से 600 फॉर्म –8 प्राप्त हुए हैं।
माननीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे, इस उद्देश्य से दिनांक 28 एवं 29 नवंबर 2026 को जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान संबंधित बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर पात्र नागरिकों से आवेदन प्राप्त करेंगे तथा मतदाता सूची से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं सहयोग प्रदान करेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की है कि जिन युवाओं की आयु 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है और अभी तक मतदाता सूची में उनका नाम सम्मिलित नहीं है, वे 28 एवं 29 नवंबर 2026 को अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर फॉर्म-6 भरकर जमा करें। साथ ही नागरिक अपनी एवं अपने परिवार के सदस्यों की मतदाता सूची में नाम की उपलब्धता अवश्य जांच लें। नाम, पता अथवा अन्य विवरण में संशोधन की आवश्यकता होने पर निर्धारित फॉर्म-8 तथा अपात्र अथवा मृतक मतदाता के नाम के संबंध में नियमानुसार फॉर्म-7 प्रस्तुत किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम शामिल होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। अतः सभी नागरिक निर्धारित विशेष अभियान दिवसों का लाभ उठाएं और अपने परिवार, आसपास के युवाओं एवं पात्र नागरिकों को भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करें।

विशेष अभियान दिवस: 28 एवं 29 नवंबर 2026
समय: प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक
स्थान: अपने संबंधित मतदान केंद्र।

मतदाता जागरूकता के लिए निकाली गई बाइक रैली को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
आज फोकस में

मतदाता जागरूकता के लिए निकाली गई बाइक रैली को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

शीतलहर एवं बढ़ती ठंड के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने नगर पालिका अध्यक्ष के साथ रैन बसेरों का किया निरीक्षण, जरूरतमंदों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
आज फोकस में

शीतलहर एवं बढ़ती ठंड के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने नगर पालिका अध्यक्ष के साथ रैन बसेरों का किया निरीक्षण, जरूरतमंदों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

एलपीजी.कनेक्शन होगा बंद, सरकार ने दी 90 दिन की मोहलत; नहीं किया ये काम तो होगा पछतावा.!
आज फोकस में

एलपीजी.कनेक्शन होगा बंद, सरकार ने दी 90 दिन की मोहलत; नहीं किया ये काम तो होगा पछतावा.!

मतदाता जागरूकता वाहन को उपजिलाधिकारी जलालपुर ने किया रवाना
आज फोकस में

मतदाता जागरूकता वाहन को उपजिलाधिकारी जलालपुर ने किया रवाना

<span class=विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत 28 एवं 29 नवंबर को जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान दिवस का आयोजन">
आज फोकस में

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत 28 एवं 29 नवंबर को जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान दिवस का आयोजन

ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों ने कराया यथासंभव मौके पर निस्तारण
आज फोकस में

ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों ने कराया यथासंभव मौके पर निस्तारण

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

शनिवार, 28 नवंबर 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp