Written by
Asha Bharti News
(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर। दिनांक 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा नागरिकों सहित पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने के उद्देश्य से दिनांक 28 एवं 29 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले विशेष अभियान दिवसों के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता हेतु आज जागरूकता वाहन को उपजिलाधिकारी जलालपुर द्वारा रवाना किया गया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी द्वारा आमजन से अपील की गई कि वे उक्त दोनों विशेष अभियान दिवसों पर अपने संबंधित मतदान केंद्र (बूथ) पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने हेतु आवेदन करें तथा अपने परिवार एवं आसपास के पात्र युवाओं को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम सम्मिलित होने से वंचित न रहे।


मतदाता जागरूकता वाहन को उपजिलाधिकारी








