इस न्यूज को सुनें
|
यूपी में सनसनीखेज वारदात, युवक को अगवा कर बोरे में भरकर नदी किनारे जिंदा फूंका
फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में एक सनसनीखेज आपराधिक वारदात का मामला सामने आया है। यहां पहले एक युवक को अगवा करके बाइक से नदी किनारे लाया गया। इसके बाद उसके मुंह में
कपड़ा डाला गया।
युवक को बोरे में बंद करके हत्यारों ने उसे आग से जिंदा फूंक दिया और फरार हो गये। अधजले शव से धुआं निकलता देखा ग्रामीणों में खलबली मच गई। घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना खागा कोतवाली क्षेत्र की है। क्षेत्र के अजनई गांव में ससुर खदेरी नदी के किनारे जंगल गए ग्रामीणों ने सुबह अधजला शव से धुआं निकलता देखा। सूचना के बाद लोगों में खलबली मच गई।
मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सीओ संजय सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुनचे और घटना का जायजा लिया। नदी किनारे एक खेत में बबूल के पेड़ तले खर-पतवार डालकर युवक का शव जलाया गया। पुलिस ने जला हुआ शव बरामद किया। मृतक युवक के चेहरे के साथ पूरा शरीर जलने से काला पड़ गया। खाल उधड़ गई थी। मृतक शिनाख्त नहीं हो सकी। शरीर का मांस व हड्डी के साथ अंडरवियर व बेल्ट ही बचा था। पुलिस और ग्रामीण जला शव देखकर हैरान रह गये।
ग्रामीणों के मुताबिक युवक के शव को जहां पर फूंका गया, उससे एक किलोमीटर दूर खागा-सेमरहा मार्ग है। अधजला शव देखकर जुटी ग्रामीणों की भीड़ ने बताया कि अनुमान है कि अज्ञात बाइक सवार हत्यारे उक्त युवक को अगवा कर पिटाई की। फिर उसके मुंह में कपड़ा बांध बोरे में भरकर शुक्रवार तड़के ससुर खदेरी नदी के किनारे और वहां उसे जिंदा जला दिया गया।
खागा-सेमरहा मार्ग पर दूर-दूर तक खून की बूंदे देखी गई, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक को पहले पीटा गया औऱ इसी मार्ग से यहां लाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।