Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अंबेडकर नगर: अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन: 100 भवनों पर लाल निशान

Author Image
Written by
Bureau Report

अंबेडकर नगर।(आशा भारती नेटवर्क) अकबरपुर नगर पालिका क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़े अभियान की तैयारी शुरू कर दी है। लोक निर्माण विभाग (PWD) और नगर पालिका प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में पटेल नगर से तहसील तिराहे ओवरब्रिज के नीचे तक सड़क किनारे स्थित करीब 100 भवनों पर लाल निशान लगाए गए हैं।
इन भवनों को सड़क की भूमि पर चार से छह मीटर तक अतिक्रमण की श्रेणी में चिह्नित किया गया है। भवन स्वामियों को नोटिस जारी कर स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि तय समय सीमा में स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो प्रशासन बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगा।
प्रशासन का कहना है कि यह अभियान शहरी क्षेत्र की प्रमुख सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। इससे पहले अकबरपुर–अयोध्या मार्ग पर करीब 206 दुकानों और मकानों पर कार्रवाई कर स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण हटाया जा चुका है।
अब अगले चरण में टांडा मार्ग, दोस्तपुर मार्ग, ओवरब्रिज के नीचे का क्षेत्र, पटेल नगर, बसखारी और पहितीपुर मार्ग पर स्थित 350 से अधिक दुकानों और मकानों को ध्वस्त करने की तैयारी की जा रही है।
फुटपाथों, नालियों और नालों पर किए गए अतिक्रमण को भी चिह्नित करते हुए संबंधित लोगों को नोटिस भेजे गए हैं। प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को एक सप्ताह का समय दिया है, इसके बाद बुलडोजर से कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस सख्ती के चलते अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अजय जायसवाल ने बताया कि सड़क पटरी पर अतिक्रमण करने वाले 100 भवनों पर लाल निशान लगाए गए हैं और नियत समय के बाद कार्रवाई होगी।
वहीं नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विशाल सारस्वत ने कहा कि अभियान शीघ्र शुरू किया जाएगा और इससे शहर में लगने वाले जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगा।

Advertisement Box

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

मंगलवार, 10 फ़रवरी 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp