Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाव की सीख, एल्बेंडाजोल टैबलेट वितरण

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

*गिरजा शंकर गुप्ता*
बसखारी,अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी के अधीक्षक डॉ. अजय कुमार की अध्यक्षता में प्राथमिक विद्यालय बसखारी में एल्बेंडाजोल टैबलेट वितरण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाव के लिए एल्बेंडाजोल टैबलेट खिलाई गई।
इस अवसर पर अधीक्षक डॉ. अजय कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि पेट के कीड़े बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में बाधा बनते हैं। समय-समय पर एल्बेंडाजोल का सेवन करने से एनीमिया, कमजोरी और कुपोषण जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है। उन्होंने बच्चों को साफ-सफाई, हाथ धोने, नाखून कटवाने और स्वच्छ भोजन की आदतें अपनाने के लिए भी जागरूक किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापकगणों के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सक्रिय सहभागिता निभाई। अध्यापकों ने भी बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों का लाभ लेने की अपील की।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों को स्वस्थ रखना और स्कूल स्तर पर ही बीमारियों की रोकथाम करना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन से अभिभावकों और शिक्षकों में भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

मंगलवार, 21 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp