Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फ़ाइलेरिया रोग उन्मूलन हेतु 377 टीमों का गठन

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

प्रत्येक टीम में दो सदस्य घर घर जाकर खिलाएंगे

Advertisement Box

 

अंबेडकर नगर 09 फरवरी 2026।(आशा भारती नेटवर्क) मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजय कुमार शैवाल ने बताया कि ब्लाक जलालपुर में फ़ाइलेरिया रोग के उन्मूलन हेतु सामूहिक दवा सेवन अभियान एवं अन्य ब्लाक के चिन्हित गाँव में केन्द्रित सामूहिक दवा सेवन अभियान का शुभारम्भ कल दिनांक 10 फरवरी 2026 से होगा। यह अभियान 10 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक चलाया जायेगा। इस अभियान के अंतर्गत ब्लाक जलालपुर में श्री ड्रग थेरेपी (अल्वेनडाजोल, डीईसी व आइवरमेक्टिन) दवा का सेवन आयु वर्ग एवं लम्वाई के अनुसार समस्त जनमानस को सेवन कराया जायेगा। जिसमे कुल 333212 लोग आच्छादित होंगे। जिससे फ़ाइलेरिया रोग के संक्रमण को समाप्त किया जा सके। जलालपुर के अतिरिक्त अन्य सभी ब्लाक को मिला कर कुल 42 गाँव में टू ड्रग थेरेपी (अल्वेनडाजोल, डीईसी) चलायी जाएगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय कुमार शैवाल ने बताया की सभी टीम जो अभियान में लगी है वो घर घर जाकर अपने सामने ही दवा का सेवन करवाएंगी। यह दवा पूरी तरह सुरक्षित है। इसका कोई भी दुष्प्रभाव नहीं है। इस दवा का सेवन खाली पेट नहीं करना होता है। साथ ही उनके द्वारा समस्त जनमानस से अपील की गयी कि इस अभियान में बढ़-चढ़ कर अपना सहयोग दें जिससे फ़ाइलेरिया जैसी बीमारी को जड़ से समाप्त किया जा सके।

प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी डॉ गौतम कुमार मिश्रा द्वारा बताया गया कि इस अभियान हेतु ब्लाक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर के द्वारा दवा सेवन हेतु 377 टीमों जिसमे प्रत्येक टीम में 02 सदस्य हैं, का गठन किया गया है। ये टीम घर घर जाकर दवा सेवन कराएंगी। इन टीम के पर्यवेक्षण हेतु ब्लाक स्तर से 63 पर्यवेक्षक लगाये गए है जो इन टीम का प्रतिदिन पर्यवेक्षण करेंगे साथ ही 08 रैपिड रेस्पोंस टीम का गठन किया गया है। ये टीम क्षेत्र में कही पर भी किसी व्यक्ति को दवा सेवन में आ रही समस्या का तत्काल निदान कराएँगे। गंभीर रूप से बीमार, गर्भवती महिलाएं एवं 02 साल से छोटे बच्चों को ये दवा नहीं देनी है।

गोरखपुर में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अंबेडकर नगर ने मारी बाजी
आज फोकस में

गोरखपुर में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अंबेडकर नगर ने मारी बाजी

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां पूरी निष्ठा से कार्य कर कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाएं- जिलाधिकारी
आज फोकस में

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां पूरी निष्ठा से कार्य कर कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाएं- जिलाधिकारी

अयोध्या विधायक की अनोखी पहल,पत्रकारों को कराएंगे तीर्थाटन
आज फोकस में

अयोध्या विधायक की अनोखी पहल,पत्रकारों को कराएंगे तीर्थाटन

रामपुर सकरवारी में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
आज फोकस में

रामपुर सकरवारी में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

चिकित्सा सेवा केवल पेशा ही नहीं, बल्कि मानवता की सेवा है- डॉ.प्रिया सिंह
आज फोकस में

चिकित्सा सेवा केवल पेशा ही नहीं, बल्कि मानवता की सेवा है- डॉ.प्रिया सिंह

40 हजार रुपये का वादा सुनते ही मची हलचल! चुनाव से पहले अखिलेश ने खोल दिया ऐसा पत्ता, महिलाओं से लेकर छात्राओं तक सबके लिए बड़ा ऐलान
आज फोकस में

40 हजार रुपये का वादा सुनते ही मची हलचल! चुनाव से पहले अखिलेश ने खोल दिया ऐसा पत्ता, महिलाओं से लेकर छात्राओं तक सबके लिए बड़ा ऐलान

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

गुरुवार, 10 सितंबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp