Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दीन दयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर:कांग्रेस पार्टी की सरकारों ने देश में तुष्टीकरण का विष घोला हैं – अमित गुप्ता

Author Image
Written by
Bureau Report

अंबेडकर नगर।(आशा भारती नेटवर्क) बुधवार को भाजपा के आदिपुरुष एवं अंत्योदय के जनक पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी के पुण्य तिथि को भाजपा ने समर्पण दिवस के रूप में मनाया। बुधवार को दीन दयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर जिला मुख्यालय के ग्रैंड विनायक होटल में मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित गुप्ता की उपस्थिति एवं भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी की अध्यक्षता में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्य तिथि (समर्पण दिवस)पर भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया एवम गोष्ठी का आयोजन किया गया।
समर्पण दिवस पर भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि पण्डित जी ने गरीबी और अभाव को नजदीक से देखा है। उन्होंने सदा से समाज के अंतिम पायदान पर निवास करने वाले अति दलित और समाज में दबे कुचले लोगों को आगे बढ़ाने में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनका जीवन हमेशा समाज के सबसे निर्धन और निर्बल लोगों के लिए समर्पित रहा है। कांग्रेस पार्टी की सरकारों ने देश में तुष्टीकरण का विष घोला है। पण्डित जी जनता पर अपनी मर्जी थोपने वाले सरकारों के प्रबल विरोधी रहे।
अपने सम्बोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी जैसा व्यक्तित्व और कृतित्व वाला कोई भी राजनीतिज्ञ नहीं हुआ है। पण्डित जी ने राजनीति को एक नई दिशा प्रदान किया। उनके सामाजिक सोच और अंत्योदय की दर्शन के रास्ते पर चलकर भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बन चुकी है। कहा कि सन 1937 से 1947 तक का काल खण्ड बहुत महत्वपूर्ण रहा है। आजादी की नींव 1937 में ही पड़ चुकी थी। पण्डित जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भारत की एकता और अखंडता के लिए उनका जीवन समर्पित रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, ज्ञान सागर सिंह, रमाशंकर सिंह, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, जय राम विमल, अनीता कमल, ब्लाक प्रमुख संजय सिंह, आनंद वर्मा, भाजपा नेता विद्यावती राजभर, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, कार्यक्रम संयोजक दीपक तिवारी, सह संयोजक धीरेंद्र प्रताप सिंह,नंदकुमार तिवारी राना, सतपाल पटेल, मण्डल अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, शशि द्विवेदी, अरविंद सिंह डिंपू, सर्वेश प्रताप सिंह, लाल बहादुर पाल,विनय कुमार सिंह, सुग्रीम कन्नौजिया,रमाशंकर उपाध्याय,राम धनी सोनकर आदि शामिल रहे।

Advertisement Box

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

गुरुवार, 12 फ़रवरी 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp