Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हम निर्बाध विद्युत उत्पादन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं–परियोजना प्रमुख जयदेव परिदा

Author Image
Written by
Asha Bharti News

  • एनटीपीसी टांडा के परियोजना प्रमुख ने सप्तरंग क्लब में मीडिया प्रतिनिधियों के साथ की वार्ता*

अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) एनटीपीसी टाण्डा परियोजना के सप्तरंग क्लब में अंबेडकरनगर के प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथ परियोजना प्रमुख जयदेव परिदा की वार्ता सम्पन्न हुई। इस वार्ता में प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों ने एनटीपीसी-टाण्डा में विद्युत उत्पादन तथा पर्यावरण से सम्बन्धित विषयों पर सवाल जवाब किये। इस अवसर पर महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) अजय सिंह यादव, महाप्रबंधक (प्रचालन) हर्ष कुमार सेठी, महाप्रबंधक (सतर्कता) एस सी सिंह, अपर महाप्रबंधक (अनुरक्षण) प्रमोद कुमार गोयल,अपर महाप्रबंधक (मा0संसा0) रजनीश कुमार खेतान, अन्य विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में ऋषभ जायसवाल, उपमहाप्रबंधक (योजना एवं प्रणाली) द्वारा एनटीपीसी टांडा परियोजना पर आधारित एक परिचयात्मक प्रस्तुति की गई। इसके पश्चात नैगमिक सामाजिक दायित्व गतिविधियों पर आधारित एक लघु फिल्म की भी प्रस्तुति की गई।

Advertisement Box

वार्ता में मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए परियोजना प्रमुख श्री परिदा ने कहा की एनटीपीसी टांडा को सदैव आप सभी का सकारात्मक एवं रचनात्मक सहयोग मिलता रहा है। उन्होने मीडिया प्रतिनिधियों की मुक्तकंठ से सराहना की, जिन्होनें टांडा परियोजना की रचनात्मक एवं कल्याणकारी गतिविधियों को प्रचार माध्यमों से सदैव जनसामान्य तक पहुंचाने में प्राथमिकता दी है। वार्ता के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के सभी प्रश्नों का जबाब देते हुए श्री परिदा ने बताया कि हम निर्बाध विद्युत उत्पादन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं|

धन्यवाद ज्ञापन अपर महाप्रबंधक (मा0संसा0) रजनीश कुमार खेतान ने किया। कार्यक्रम का संयोजन उपमहाप्रबंधक(मा0 सं0) अनुराग सिन्हा एवं संचालन उपमहाप्रबंधक(मा0 सं0) ऋचा बर्धन द्वारा किया गया।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

बुधवार, 22 जुलाई 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp