Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

50 हजार का इनामी बदमाश हुआ गिरफ्तार

Author Image
Written by
Asha Bharti News

शादी समारोह में जा रही महिला से छीना था पर्स,दो युवक पहले ही पकड़े जा चुके

Advertisement Box

राजेश प्रताप सिंह क्राइम रिपोर्टर

अंबेडकर नगर।(आशा भारती नेटवर्क) अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में पर्स लूट के मामले में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना एक मार्च की है, जब अकबरपुर के हरीपुर गांव की रहने वाली लालमती तमसा मार्ग स्थित एक मैरिज लान में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं।

रास्ते में बाइक सवार तीन उचक्कों ने महिला से पर्स छीन लिया था। पर्स में मोबाइल फोन और आभूषण रखे थे। घटना के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस ने इस मामले में शामिल दो किशोरों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

पूछताछ में किशोरों ने लूटे गए सोने के टप्स को बेचने की बात स्वीकार की थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये, मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की थी। घटना में शामिल तीसरा आरोपी आदित्य कुमार, जो अकबरपुर क्षेत्र के गौसपुर इलाके का रहने वाला है, फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था, जिसे बाद में बढ़ाकर 50 हजार कर दिया गया।

पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बरियावन बाजार में भागने की फिराक में वाहन का इंतजार कर रहा है। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमले के प्रयास और चोरी समेत चार मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शुक्रवार, 07 अगस्त 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp