इस न्यूज को सुनें
|
अयोध्या। (आशा भारती नेटवर्क) जिले के थाना तारून गयासपुर में 19 मई को कमल सिंह का शव गांव के रास्ते में मिला था। पुलिस ने मामले की जांच के लिए तीन टीमें गठित कीं। जांच में सामने आया कि मृतक ने स्थानीय दुकान से शराब खरीदी थी।
एसएसपी गौरव ग्रोवर के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में मृतक के साथ दो लोग दिखे। इनकी पहचान लाखन उर्फ अतुल सिंह और विकास सिंह के रूप में हुई। लाखन नरियावां पूराकलन्दर का रहने वाला है। विकास सिंह मोहर्रमपुर अरती महराजगंज, अयोध्या का निवासी है।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि शराब पीने के दौरान हुए विवाद में उन्होंने डंडे और ईंट से कमल सिंह की हत्या कर दी। हत्या के बाद वे मृतक की मोटरसाइकिल की चाबी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों से घटना में प्रयुक्त डंडा और मृतक की बाइक की चाबी बरामद की है।
दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास है। लाखन पर 12 और विकास सिंह पर 10 मुकदमे जिले के विभिन्न थानों में दर्ज हैं।