Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

युवक पर नाबालिग को दोबारा भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

(राजेश प्रताप सिंह क्राइम रिपोर्टर)
अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) सम्मनपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने नामजद युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया है कि नाबालिग को पूर्व में अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के सिझौलिया गांव निवासी एक युवक बहला-फुसलाकर ले गया था। उस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था और छात्रा को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों का आरोप है कि जमानत पर रिहा होने के बाद युवक लगातार फोन पर धमकी दे रहा था। शिकायत में कहा गया है कि वह छात्रा को दोबारा अपने साथ ले जाने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की बात कह रहा था। तहरीर के अनुसार 9 फरवरी 2026 को छात्रा लारपुर स्थित सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज पढ़ने गई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने अपने स्तर से तलाश की, मगर कोई जानकारी नहीं मिली।
परिजनों ने आशंका जताई है कि पूर्व में आरोपी रहे युवक ने ही दोबारा छात्रा को अपने साथ ले गया है। मामले की सूचना तत्काल सम्मनपुर थाने में दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजनों की ओर से उपलब्ध कराए गए मोबाइल नंबर के आधार पर कॉल डिटेल और लोकेशन की जांच की जा रही है।
इससे पहले भी नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज हुआ था, जिसमें आरोपी की गिरफ्तारी और न्यायिक कार्रवाई हो चुकी है। वर्तमान घटना को उसी प्रकरण से जोड़कर जांच की जा रही है।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

मंगलवार, 21 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp