Written by
Asha Bharti News
- फॉर्म-6 के 5,750, फॉर्म-7 के 1,659 तथा फॉर्म-8 के 641 प्रपत्र प्राप्त*
- मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर आयोजित किए गए विशेष शिविर*
(आशा भारती नेटवर्क)
महेश चंद्र गुप्ता ब्यूरो चीफ
अंबेडकरनगर 24 अक्टूबर 2026। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर विशेष मतदाता पंजीकरण शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों के दौरान जनपद की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची से संबंधित कुल 8,050 प्रपत्र प्राप्त हुए।
प्राप्त विवरण के अनुसार, फॉर्म-6 के कुल 5,750 प्रपत्र, फॉर्म-7 के कुल 1,659 प्रपत्र तथा फॉर्म-8 के कुल 641 प्रपत्र प्राप्त हुए। इनमें फॉर्म-6 के 2,604 ऑफलाइन एवं 3,146 ऑनलाइन, फॉर्म-7 के 353 ऑफलाइन एवं 1,306 ऑनलाइन तथा फॉर्म-8 के 175 ऑफलाइन एवं 466 ऑनलाइन प्रपत्र शामिल हैं।


विशेष मतदाता पंजीकरण शिविरों मे









