Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दिव्यांग बच्चों को मिले सहायक उपकरण

Author Image
Written by
Asha Bharti News

अकबरपुर और जलालपुर में 308 लाभार्थियों के लिए 435 उपकरणों का वितरण

Advertisement Box

 

अकबरपुर के शिवबाबा स्थित कम्पोजिट विद्यालय और जलालपुर बीआरसी पर किया वितरण, बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की पहल

 

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर। दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने और उनकी पढ़ाई को सुगम बनाने के उद्देश्य से अकबरपुर और जलालपुर शिक्षा क्षेत्रों में सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अकबरपुर शिक्षा क्षेत्र के शिवबाबा स्थित कम्पोजिट विद्यालय तथा जलालपुर के ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) पर आयोजित कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. पूनम मिश्रा ने लाभार्थियों को सहायक उपकरण वितरित किए।
विभागीय आंकड़ों के अनुसार, दोनों शिक्षा क्षेत्रों को मिलाकर कुल 308 लाभार्थियों के लिए 435 सहायक उपकरण दर्ज किए गए हैं। इनमें अकबरपुर में 185 लाभार्थियों के लिए 258 उपकरण और जलालपुर में 123 लाभार्थियों के लिए 177 उपकरण शामिल हैं।
उपकरणों में ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, सीपी चेयर, वॉकिंग स्टिक, रोलेटर, ब्रेल किट, टीएलएम किट, सुगम्य केन, कॉलर सर्वाइकल और कैलीपर सहित अन्य सहायक सामग्री शामिल है। इन उपकरणों से दिव्यांग बच्चों को विद्यालय आने-जाने, पढ़ाई करने और दैनिक गतिविधियों में सहूलियत मिलने की उम्मीद है।
कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को उनकी जरूरत के अनुरूप संसाधन उपलब्ध कराना और उन्हें शिक्षा से जोड़कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रोत्साहित करना है।
इस दौरान एबीएसए हिमांशु मिश्रा, किरण कुमारी, मनोज मिश्रा, अलकमा सहित अन्य शिक्षक एवं विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।

विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर का एसडीएम ने बूथों का किया निरीक्षण
आज फोकस में

विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर का एसडीएम ने बूथों का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थलों की साफ-सफाई हेतु 25 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाने के दिए निर्देश
आज फोकस में

जिलाधिकारी ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थलों की साफ-सफाई हेतु 25 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाने के दिए निर्देश

गोरखपुर–फैजाबाद खण्ड शिक्षक चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, जनपद में 80.46 प्रतिशत मतदान
आज फोकस में

गोरखपुर–फैजाबाद खण्ड शिक्षक चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, जनपद में 80.46 प्रतिशत मतदान

27 अक्टूबर को विधान सभा आलापुर व 30 अक्टूबर को टांडा में आयोजित होगा विधान सभा स्तरीय रोजगार मेला
आज फोकस में

27 अक्टूबर को विधान सभा आलापुर व 30 अक्टूबर को टांडा में आयोजित होगा विधान सभा स्तरीय रोजगार मेला

चहोड़ा घाट पर सैकड़ों दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन, मां की विदाई पर गमगीन हुए श्रद्धालु; मुस्तैद रहा प्रशासन*
आज फोकस में

चहोड़ा घाट पर सैकड़ों दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन, मां की विदाई पर गमगीन हुए श्रद्धालु; मुस्तैद रहा प्रशासन*

कृष्ण कुमार पांडे उर्फ कक्कू ने मां की नेत्रपट्टिका का किया अनावरण
आज फोकस में

कृष्ण कुमार पांडे उर्फ कक्कू ने मां की नेत्रपट्टिका का किया अनावरण

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

शनिवार, 24 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp